BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 23 सितंबर, 2007 को 11:00 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
टाइटैनिक की चाबी 72 लाख में नीलाम
 
टाइटैनिक से जुड़ी एक चाबी
माना जाता है कि इस चाबी से दुर्घटना टल सकती थी
टाइटैनिक और उससे जुड़ी हर एक चीज़ को बेशकीमती और अहम माना जता है.

ब्रिटेन में हुई एक नीलामी में एक छोटी सी चाबी की कीमत लगी करीब 72 लाख रुपए. ऐसा माना जाता है कि अगर यह चाबी टाइटैनिक में मौजूद होती तो शायद जहाज़ न डूबता.

इस चाबी पर 'क्रोज़ नेस्ट टेलीफ़ोन टाइटैनिक' लिखा हुआ है.

भव्य और विशाल टाइटैनिक जहाज़ 15 अप्रैल, 1912 को अपनी पहली ही यात्रा के दौरान डूब गया था. इस घटना में 1522 लोग मारे गए थे.

जब जहाज़ साउथैंप्टन से न्यूयॉर्क की ओर चला तो चाबी जहाज़ पर मौजूद नहीं थी.

दुर्घटना के दौरान टाइटैनिक पर मौजूद एक आदमी ने जहाज़ डूबने की वजहों की जाँच कर रहे अधिकारियों को बताया था कि इस चाबी से दूरबीन स्टोर खुल जाता और दूरबीन से हिमखंड को काफ़ी पहले देख शायद दुर्घटना से बचा जा सकता था.

लेकिन जहाज़ के लोगों को बिना दूरबीन के ही जहाज़ के सामने वाली चीज़ों को देखना पड़ रहा था.

इसलिए वो लोग हिमखंड को तब ही देख पाए जब वो उसके नज़दीक पहुँच गए और तब तक जहाज़ की दिशा बदलने के लिए बहुत समय नहीं मिल पाया.

चाबी

टाइटैनिक जहाज़
अपनी पहली ही यात्रा के दौरान भव्य टाइटैनिक जहाज़ डूब गया था

चाबी डेविड ब्लेयर नाम के एक अधिकारी की जेब में रह गई थी जिसका जहाज़ की यात्रा शुरू होने से कुछ दिन पहले ही तबादला कर दिया गया था और ब्लेयर दूसरे ज़िम्मेदार आदमी को चाबी देना भूल गए थे.

अपने तबादले की वजह से डेविड ब्लेयर बहुत दुखी थे लेकिन तबादले ने उनकी जान बचा ली. उन्होंने इस चाबी को एक स्मृति-चिन्ह की तरह संभाल कर रखा हुआ था.

नीलामीकर्ता हेनरी एल्डरिज़ ने कहा कि यह चाबी एक गुमनाम आदमी को बेची गई जो टेलीफ़ोन के जरिए नीलामी में हिस्सा ले रहा था.

उन्होंने बताया, "कई लोग फ़ोन के ज़रिए और कई नीलामी कक्ष में बैठकर नीलामी में हिस्सा ले रहे थे और जिन लोगों को सफलता मिल रही थी वो बहुत ख़ुश थे."

इस नीलामी में एक टिकट की कीमत लगी क़रीब 25 लाख रुपए और जहाज़ से अपने घर लिखे एक पत्र की कीमत लगी क़रीब 13 लाख रुपए.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'पोप की कार' न हो सकी नीलाम
15 अप्रैल, 2007 | पहला पन्ना
नीलामी के लिए 'सद्दाम की वर्दी'
30 नवंबर, 2005 | पहला पन्ना
टाइटैनिक जहाज़ का क़िस्सा?
19 अगस्त, 2006 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>