BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 16 सितंबर, 2007 को 06:24 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अफ़्रीका में बीमारियों का ख़तरा
 
अफ़्रीका में बाढ़
अफ़्रीकी देशों में आई बाढ़ से 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि अफ़्रीका में और बारिश होने और बीमारियों के फैलने की आशंका है.

अफ़्रीकी देशों में आई बाढ़ से दस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

इस बाढ़ से पश्चिमी, पूर्वी और मध्य अफ़्रीका के लगभग 14 देश प्रभावित हुए हैं.

बाढ़ से अनेक लोगों की मौत हुई है और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं.

संयुक्त राष्ट्र की प्रवक्ता एलिज़ाबेथ बायर्स ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि बाढ़ से हैजा और दस्त जैसी बीमारियों के फैलने का ख़तरा है.

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाक़े में तत्काल भोजन और दवाएँ उपलब्ध कराने की ज़रूरत है.

अधिकारियों के मुताबिक बारिश की वजह से फ़सलों को भी नुक़सान पहुँचा है.

घाना के कई हिस्सों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है वहीं इथियोपिया और युगांडा में हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं.

राहत कार्य में लगी संस्थाओं के मुताबिक कई इलाक़ों में खाने और दवाइयों की सख़्त ज़रूरत है.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि पश्चिमी, मध्य और पूर्वी अफ़्रीका में कोई भी देश ऐसा नहीं है जो बारिश से प्रभावित न हुआ हो.

युगांडा में कई लोगों के मारे जाने की ख़बर है जबकि घाना में 20 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग चार लाख लोग बेघर हो गए हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अफ़्रीकी देशों में बाढ़ का कहर
15 सितंबर, 2007 | पहला पन्ना
बीस लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
19 नवंबर, 2006 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>