BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 12 सितंबर, 2007 को 11:48 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बच्चा पैदा करने की इनामी योजना
 
दंपत्ति
इस साल एक दंपत्ति को इनाम में महँगी गाड़ी मिली
रूस में जनसंख्या घटने से अधिकारी इस क़दर चिंतित हैं कि उन्होंने ठीक नौ माह बाद बच्चा पैदा करने वाले दंपत्तियों को इनाम देने का फ़ैसला किया है.

रूस के उलयानोस्क इलाक़े के गर्वनर ने कहा है कि जो दंपत्ति ठीक नौ माह बाद रूस के राष्ट्रीय दिवस यानी 12 जून को बच्चा पैदा करेंगे उन्हें कार और टेलीविज़न जैसे तोहफ़े दिए जाएंगे.

गर्वनर सर्गेई मोरोज़ोव चाहते हैं कि इलाक़े के लोग समय निकाल कर संतानोत्पत्ति के प्रयास करें.

उन्होंने बुधवार को 'परिवार संपर्क दिवस' घोषित किया है ताकि रूस में घटती जनसंख्या के संकट से निपटा जा सके.

सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस की आबादी में तेज़ गिरावट आई है.

उलयानोस्क में लगातार तीसरे वर्ष 12 जून को बच्चा पैदा करने वाले दंपत्तियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है.

इस साल ऐसे ही एक दंपत्ति को पुरस्कार के रूप में महँगी गाड़ी भेंट की गई.

ऐसा लग रहा है कि यह प्रोत्साहन योजना सफल हो रही है क्योंकि पिछले साल के मुक़ाबले इस साल जन्म-दर में साढ़े चार फ़ीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है.

जनसंख्या विशेषज्ञों का आकलन है कि इस सदी के मध्य तक रूस की जनसंख्या चार करोड़ घट सकती है जो वर्तमान जनसंख्या का लगभग एक तिहाई है.

इसी के मद्देनज़र रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी प्रोत्साहन योजना की शुरुआत कर चुके हैं जिसके तहत दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा करने वाली महिला को नौ हज़ार डॉलर मिलेंगे.

 
 
महिलापैच से बढ़ेगा 'पैशन'
महिलाएँ सेक्स की कम होती इच्छा को बढ़ाने के लए 'पैच' की मदद लेंगी.
 
 
चीन में सेक्स महोत्सव
सेक्स से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरुकता के लिए इसका आयोजन हुआ है.
 
 
सेक्स सेक्स स्कूल पर विवाद
कोलकाता में सेक्स शिक्षा देने के लिए स्कूल खोलने के प्रस्ताव पर विवाद छिड़ा.
 
 
सेक्सक्या चाहते हैं मर्द?
एक पत्रिका ने भारतीय पुरूष के सेक्स संबंधी रूझानों की पड़ताल की है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>