BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 21 अगस्त, 2007 को 03:36 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हनीफ़ का वीज़ा बहाल करने का आदेश
 
हनीफ़
हनीफ़ चाहते हैं कि काम के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटने का विकल्प उन्हें मिलना चाहिए
ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने वहाँ की सरकार के फ़ैसले को उलटते हुए भारतीय डॉक्टर मोहम्मद हनीफ़ का वीज़ा बहाल करने का आदेश दिया है.

ब्रिस्बेन की एक अदालत ने डॉक्टर हनीफ़ की अपील पर वीज़ा बहाल करने का फ़ैसला सुनाया.

डॉक्टर हनीफ़ को ब्रिटेन में विफल कार बम धमाकों के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में हिरासत में ले लिया गया था.

उन्हें इस मामले में मदद करने के संदेह में लगभग एक महीने तक जेल में रखा गया. लेकिन बाद में उन्हें कोई अभियोग लगाए बिना छोड़ दिया गया जिसके बाद वे भारत वापस आ गए थे.

मोहम्मद हनीफ़ के वकील पीटर रूसो ने अदालत के फ़ैसले के बाद कहा कि इस फ़ैसले से उनके मुवक्किल का जीवन और कैरियर पटरी पर आ सकेगा.

साथ ही, उन्होंने आप्रवास मामलों के मंत्री केविन एंड्र्यू से फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील न करने का अनुरोध किया लेकिन ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की जाएगी.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार पीटर रूसो का कहना था,'' मैं उम्मीद करता हूँ कि मंत्री अदालत के फ़ैसले को गरिमापूर्ण तरीके से स्वीकार करेंगे और डॉक्टर हनीफ़ के ऑस्ट्रेलिया में काम पर वापस आने का रास्ता साफ़ होगा.''

हनीफ़ की अपील

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में मोहम्मद हनीफ़ का वीज़ा रद्द करने संबंधी फ़ैसले के ख़िलाफ़ उनके वकीलों ने ब्रिस्बेन में अपील दायर की थी.

 मैं उम्मीद करता हूँ कि मंत्री अदालत के फ़ैसले को गरिमापूर्ण तरीके से स्वीकार करेंगे और डॉक्टर हनीफ़ के ऑस्ट्रेलिया में काम पर वापस आने का रास्ता साफ़ होगा
 
पीटर रूसो, डॉ हनीफ़ के वकील

हनीफ़ को तीन सप्ताह तक ऑस्ट्रेलिया में जेल में रखा गया था. बाद में उनके ख़िलाफ़ चरमपंथियों का सहयोग करने संबंधी आरोप हटा लिए गए थे.

लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के आव्रजन मंत्री केविन एंड्रयू ने उनका वीज़ा रद्द कर दिया था.

डॉक्टर हनीफ़ फिलहाल भारत में हैं. डॉक्टर हनीफ़ चाहते हैं कि काम के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटने का विकल्प उन्हें मिलना चाहिए.

इसके पहले ब्रिस्बेन की एक अदालत ने हनीफ़ को ज़मानत दे दी थी, लेकिन इसके आव्रजन विभाग ने उनका वीज़ा रद्द कर दिया और हनीफ़ को फिर से हिरासत में ले लिया गया था.

लंदन और ग्लासगो में जून के आखिर में हुए नाकाम बम हमलों के संबंध में उनके ख़िलाफ़ लगे आरोप हटा दिए जाने के बावजूद आव्रजन विभाग वीज़ा निरस्त करने के अपने विवादास्पद फ़ैसले पर कायम था.

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कहा था कि हनीफ़ का दिया हुआ मोबाइल सिम कार्ड उस जीप से बरामद हुआ था, जिसे ग्लासगो हवाई अड्डे पर हमले में इस्तेमाल किया गया था.

लेकिन बाद में ये पता चला कि ग्लासगो से काफ़ी दूर लीवरपूल से ये सिम कार्ड मिला था.

 
 
डॉक्टर हनीफ़यह कैसी 'भूल' थी?
डॉक्टर हनीफ़ को रिहा किया गया है और इस मामले को एक 'ग़लती' माना गया.
 
 
वुदा नगमाडॉक्टरों की चिंता
हनीफ़ प्रकरण में ऑस्ट्रेलिया सरकार की भूमिका से भारतीय डॉक्टर चिंतित हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हावर्ड का माफ़ी माँगने से इनकार
30 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>