BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 19 अगस्त, 2007 को 09:38 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
चीन और कैरेबियन में तूफ़ान का कहर
 
तेज़ हवाएँ
ख़राब मौसम की मार चीन और कैरेबियन पर भी पड़ी है
भारी बारिश, तूफ़ान और बाढ़ की समस्या से सिर्फ़ दक्षिण एशिया के देश ही नहीं जूझ रहे हैं बल्कि इनका कहर चीन और कैरेबियन के देशों में भी जारी है.

चीन के सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ के मुताबिक सेपात नाम का तूफ़ान चीन पहुँच चुका है और जान-माल के नुकसान के डर से क़रीब दस लाख लोगों को दूसरी जगह भेज दिया गया है.

इस तूफ़ान का नाम एक मछली के नाम पर रखा गया है.

शिंहुआ से मिली ख़बरों के अनुसार रविवार की सुबह लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने वाली हवाओं ने पूर्वी चीन के फूजिआन प्रांत में दस्तक दी जिससे कई होर्डिंग्स और घरों की छतें उखड़ गईं.

झेजियांग प्रांत में तूफ़ान की वजह से नौ लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए.

चीन में क़रीब सौ उड़ानों को रद्द कर दिया गया है और इलाक़े की मुख्य सड़कों को बंद कर दिया गया है.

मौसम के जानकारों का कहना है कि तूफ़ान उत्तर पूर्व की ओर रुख़ करते हुए ज्यांगक्सी प्रांत की तरफ बढ़ रहा है.

सेपात ने शनिवार को ताइवान में कोहराम मचाया था जिससे बिजली आपूर्ति में बाधा पहुँची थी और ज़मीन खिसक गई थी.

कैरेबियन द्वीप में भी तूफ़ान

वहीं दूसरी ओर कैरेबियन द्वीपों में डीन नाम के तूफ़ान ने कहर मचा रखा है.

हेती और डोमिनिक गणराज्य के लोगों को बारिश और बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है.

डोमिनिक गणराज्य में 11 साल के लड़के सहित मरने वालों की संख्या चार हो गई है.

इन इलाक़ों में अभी 233 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएँ चल रही हैं.

अमरीकी राज्य लुइज़ियाना में आपातकाल लागू कर दिया गया है और राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने संघीय कोष से आपातकालीन धन राशि जारी करने के लिए कह दिया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
यूरोप में भारी तूफ़ान, 27 की मौत
18 जनवरी, 2007 | पहला पन्ना
कैटरीना पर बुश प्रशासन की आलोचना
13 फ़रवरी, 2006 | पहला पन्ना
जापान में तूफ़ान ने मचाई तबाही
21 अक्तूबर, 2004 | पहला पन्ना
फिलीपींस में तूफान से तबाही
02 दिसंबर, 2004 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>