BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 30 जून, 2007 को 07:17 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बग़दाद में सैन्य कार्रवाई, 26 मारे गए
 
बग़दाद सद्र सिटी (फ़ाइल चित्र)
सेना मानती है कि बग़दाद के आसपास के इलाक़ों में ही कार बम बनाए जाते हैं
अमरीकी सेना का कहना है कि उसने राजधानी बग़दाद के शिया बहुल सद्र सिटी इलाक़े में छापे मारे हैं जिनमें 26 चरमपंथी मारे गए हैं.

सेना के अनुसार चार वाहनों को निशाना बनाया गया. शनिवार तड़के मारे गए इन छापों के दौरान 17 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

अमरीकी सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "माना जाता है कि इन संदिग्ध आतंकवादियों के ईरानी आतंकवादी तंत्र के साथ क़रीबी संबंध थे."

लेकिन समाचार एजेंसी एपी का कहना है कि इराक़ी अस्पताल के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि आठ लोग मारे गए हैं और मृतक आम नागरिक थे जो अपने घरों में थे.

उधर रॉएटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार नागरिकों का कहना था कि अमरीकी लड़ाकू हेलिकॉप्टरों ने घनी आबादी वाले इलाक़े में मिसाइलें दागीं.

'ईरान से हथियार, प्रशिक्षण'

अमरीकी सेना के ताज़ा छापे उस सैन्य अभियान का हिस्सा थे जो काफ़ी समय से बग़दाद के सद्र सिटी में स्थित चरमपंथियों के ख़िलाफ़ जारी है.

अमरीका आरोप लगाता आया है कि ये चरमपंथी ईरान से हथियारों की तस्करी करते हैं और इराक़ी लड़ाकों को वहाँ प्रशिक्षण के लिए भी भेजते हैं.

 माना जाता है कि इन संदिग्ध आतंकवादियों के ईरानी आतंकवादी तंत्र के क़रीबी संबंध थे
 
अमरीकी सेना

पिछले कुछ हफ़्तों में अमरीका के नेतृत्व वाली सेनाओं ने बग़दाद के आसपास विद्रोहियों के कई तथाकथित ठिकानों को निशाना बनाया है जिन्हें सेना अल-क़ायदा से संबंधित बताती है.

बग़दाद से बीबीसी संवाददाता एंड्रयू नॉर्थ का कहना है कि अमरीकी सैन्य कमांडर मानते हैं कि इन इलाक़ों में वे कार बम बनाए जाते हैं जिनसे राजधानी में धमाके किए जाते हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>