BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 16 मई, 2007 को 22:51 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
वुल्फ़ोवित्ज़ के मामले की सुनवाई जारी
 
पॉल वुल्फ़ोवित्ज़
व्हाइट हाउस के भी वुल्फ़ोवित्ज़ की ग़लती स्वीकारी है
विश्व बैंक के अध्यक्ष वुल्फ़ोवित्ज़ के वकील ने कहा है कि वुल्फ़ोवित्ज़ विश्व बैंक के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा नहीं देंगे.

उधर मामले की सुनवाई कर रहे विश्व बैंक बोर्ड ने अपनी कार्रवाई को गुरुवार तक के लिए टाल दिया है जिसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है.

विश्व बैंक अध्यक्ष वुल्फ़ोवित्ज़ पर आरोप है कि उन्होंने अपनी प्रेमिका को पक्षपातपूर्ण तरीके से वेतन बढ़ोत्तरी देते हुए आचार संहिता का उल्लंघन किया है.

वुल्फ़ोवित्ज़ के वकील ने बुधवार की सनुवाई के बाद कहा कि वुल्फ़ोवित्ज़ अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बजाए इस मसले पर बोर्ड में मत विभाजन करवाना ज़्यादा पसंद करेंगे.

बैंक के कार्यकारी बोर्ड के 24 सदस्यों का एक पैनल इस मामले में बैंक प्रमुख से पूछताछ कर रहा है. पैनल की ओर से कहा गया है कि यह पूछताछ गुरुवार को भी जारी रहेगी.

मामला

इससे पहले मंगलवार को विश्व बैंक की विशेष समिति ने माना था कि विश्व बैंक अध्यक्ष पॉल वुल्फ़ोवित्ज़ ने अपनी प्रेमिका को भारी वेतन बढ़ोत्तरी देकर आचार संहिता को तोड़ा है.

हालांकि पहले व्हाइट हाउस ने स्पष्ट कर दिया था कि वो वुल्फ़ोवित्ज़ के साथ है पर बाद में व्हाइट हाउस ने भी मान लिया था कि विश्व बैंक प्रमुख से ग़लती हुई है.

इस टिप्पणी को बैंक प्रमुख के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है क्योंकि व्हाइट हाउस ने इससे पहले इस बारे में कुछ नकारात्मक नहीं कहा था. बैंक प्रमुख व्हाइट हाउस के क़रीबी रहे हैं.

विशेष समिति की रिपोर्ट को मंगलवार को विश्व बैंक के कार्यकारी बोर्ड के समक्ष रखा गया जिसके बाद बोर्ड ने बैंक अध्यक्ष को जवाब तलब किया था.

दूसरी ओर पॉल वुल्फ़ोवित्ज़ का इस बाबत कहना है कि ऐसा उनके ख़िलाफ़ एक सोचे-समझे षडयंत्र के तहत हो रहा है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
ज़रा उनकी जुराबें तो देखिए...
31 जनवरी, 2007 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>