BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 28 मार्च, 2007 को 12:37 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ब्रिटेन के ईरान से द्विपक्षीय रिश्ते स्थगित
 
ब्लेयर
ब्लेयर ने नौसैनिकों को बंधक बनाए जाने की निंदा की है
ब्रितानी विदेश मंत्री मार्ग्रेट बैकेट ने संसद में घोषणा की है कि उनका देश ईरान के साथ सभी तरह के द्विपक्षीय संबंधों को स्थगित कर रहा है.

उन्होंने कहा कि यह स्थिति तब तक बनी रहेगी जब तक ईरान बंदी बनाए गए 15 ब्रितानी नौसैनिकों को रिहा नहीं कर देता.

ब्रितानी प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने ईरान की इस कार्रवाई को 'ग़लत, ग़ैर क़ानूनी और अस्वीकार्य' बताया है.

टोनी ब्लेयर ने संसद में कहा कि अब समय आ गया है जब ईरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाए जाने की ज़रूरत है.

इस बीच ईरान की ओर से जारी किए गए ताज़ा बयान में कहा गया है कि मामले को सहयोग और बातचीत के ज़रिए सुलझाया जा सकता है.

इससे पहले ब्रितानी रक्षा मंत्रालय ने इस बात के सबूत जारी किए थे कि उसके नौसैनिक इराक़ी जल सीमा के भीतर थे न कि ईरानी सीमा में.

ब्रितानी रक्षा मंत्रालय ने ग्लोबल पोज़िशनिंग सिस्टम के आँकड़े जारी किए हैं और दावा किया है कि उनका जहाज़ इराक़ी जल सीमा के दो मील भीतर ही था जब उनके नौसैनिकों को बंधक बनाया गया.

ईरान का कहना रहा है कि इन नौसैनिकों को ईरान की जलसीमा में घुसने के बाद पकड़ा गया था.

ब्रितानी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन ख़बरों का स्वागत किया है कि संभवतः तुर्की के राजनयिकों को ईरान बंदी नौसैनिकों से मिलने की अनुमति दे सकता है.

शुक्रवार को इन नौसैनिकों को ईरान ने हिरासत में लिया था और ब्रिटेन का कहना है कि उन्हें बंदूक की नोक पर अगवा किया गया है.

बंदी बनाए गए सैनिकों में एक महिला भी शामिल है.

 
 
ईरानः क्या होगा आगे?
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चल रहे विवाद से जुड़े सवालों के जवाब.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अमरीका ने दी ईरान को चेतावनी
01 फ़रवरी, 2007 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>