BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 22 फ़रवरी, 2007 को 17:11 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सेना के साथ इराक़ जाएंगे राजकुमार हैरी
 
राजकुमार हैरी
राजकुमार हैरी 12 सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व करेंगे

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि शाही राजपरिवार के सदस्य और युवराज चार्ल्स के बेटे राजकुमार हैरी अपनी सेना यूनिट के साथ इस वर्ष इराक़ में नियुक्त किए जाएगे.

राजपरिवार के ताज के दावेदारों में राजकुमार हैरी को तीसरा वरीयता क्रम हासिल है. हैरी प्रिंस चार्ल्स और राजकुमारी डायना की दूसरे बेटे हैं.

हैरी इस वर्ष अपनी कैवेलरी रेजीमेंट के साथ इराक़ जाएंगे और अपनी रेजीमेंट के सैन्य अभियानों में हिस्सा लेंगे.

जारी बयान में कहा गया है कि इराक़ में राजकुमार हैरी एक सामान्य सैनिक कमांडर की हैसियत से काम करेंगे.

हैरी 12 सैनिकों और चार बख़्तरबंद गाड़ियों की एक टुकड़ी का नेतृत्व करेंगे. हालांकि इन तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया गया है कि हैरी कहाँ पर नियुक्त किए जाएंगे, कब इराक़ जाएंगे और उनकी भूमिका क्या होगी.

इन तथ्यों को सार्वजनिक न करना सुरक्षा के एहतियाती क़दमों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

लंबे अरसे बाद...

हैरी को इराक़ भेजने का फैसला चीफ़ ऑफ़ जनरल स्टाफ़ और राजपरिवार के अधिकारियों की ओर से संयुक्त रूप से लिया गया है. इस दौरान राजपरिवार से भी लगातार परामर्श लिया जाता रहा है.

राजकुमार हैरी
राजकुमार हैरी ने पिछले वर्ष ही स्नातक पास किया और अब वे सेना में हैं

ऐसा 25 वर्ष बाद होगा जब राजपरिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य सेना के साथ किसी मोर्चे पर होगा.

इससे पहले 1982 में प्रिंस हैरी के रिश्ते के चाचा नौसेना के हैलीकॉप्टर पायलट के तौर पर फ़ैक्लैंड में सैन्य अभियान का हिस्सा रह चुके हैं. इस दौरान ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच युद्ध चल रहा था.

पिछले वर्ष ही राजकुमार हैरी ने अपनी स्नातक की परीक्षा पास की है और इसके बाद वो सेना में शामिल हो गए.

ग़ौरतलब है कि ऐसी घोषणा तब की गई है जब ब्रिटेन इराक़ में नियुक्त ब्रितानी सैनिकों को वापस बुलाने की तैयारी कर चुका है.

माना जा रहा है कि इस वर्ष के अंत तक लगभग 3000 सैनिक दक्षिणी इराक़ से वापस लौट आएंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
डायना के ऑडियो टेप का प्रसारण
05 मार्च, 2004 | पहला पन्ना
चार्ल्स और कैमिला हनीमून पर
09 अप्रैल, 2005 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>