BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 13 जनवरी, 2007 को 05:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
जापान में सूनामी चेतावनी कम की गई
 
फाइल फोटो
जापान के उत्तरी द्वीप पर तेज़ सुनामी आने की चेतावन दी गई है
प्रशांत महासागर के पश्चिमोत्तर हिस्से में आए भूकंप के बाद जापान के अधिकारियों ने सूनामी की चेतावनी जारी कर दी थी. लेकिन अब इसे कम कर दिया गया है

प्रशांत महासागर में आए भूकंप के कारण जापान के पूर्वोत्तर तटीय इलाक़ों में हल्की समुद्री लहरें उठी थी. लेकिन फ़िलहाल स्थिति ठीक है लेकिन नागरिकों को सचेत रहने को कहा गया है.

आँकड़ों के मुताबिक़ भूकंप की तीव्रता 7.7 से 8.3 आँकी गई लेकिन कहीं से जानमाल के नुक़सान की ख़बर नहीं है.

जापान के उत्तरी सिरे पर स्थित होक्कायडो द्वीप पर तेज़ सूनामी आने की चेतावनी दी गई थी, जबकि होंशू द्वीप के लिए इससे कम तीव्रता का सूनामी आने की चेतावनी जारी की गई थी.

अधिकारियों ने तीन फीट ऊँची लहरें उठने की आशंका जताई थी. जापान के मौसम विभाग के मुताबिक़ भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े नौ बज कर 50 मिनट पर आया.

अमरीकी मौसम विभाग ने भूकंप की पुष्टि की है लेकिन उसने इसकी तीव्रता 7.7 बताई है.

अमरीका स्थित पैसिफ़िक सूनामी वार्निंग सेंटर ने रूस, जापान और मार्कस द्वीप के लिए सूनामी की चेतावनी जारी की थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'सुनामी पीड़ित नए घर से नाख़ुश'
22 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
'सुनामी चेतावनी प्रणाली जुलाई तक'
27 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
'अब हमेशा जन्मदिन से घबराउंगा'
26 दिसंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>