BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 08 जनवरी, 2007 को 11:30 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ आरोप ख़त्म
 
सद्दाम हुसैन
सद्दाम हुसैन को दुजैल नरसंहार मामले में फाँसी हुई
इराक़ की अदालत ने कुर्दों के नरसंहार के मामले में सद्दाम हुसैन पर लगे आरोपों को वापस ले लिया है. 30 दिसंबर को दुजैल नरसंहार के मामले में सद्दाम हुसैन को फाँसी दे दी गई थी.

कुर्दों के नरसंहार के मामले में 21 दिसंबर को फिर से सुनवाई शुरू हुई थी. लेकिन अब सद्दाम हुसैन के बिना ही मुक़दमा आगे बढ़ेगा.

इस मामले में छह अन्य अभियुक्तों के ख़िलाफ़ युद्ध अपराध का मामला चल रहा है. मामला 1980 के दशक का है, जब कुर्दों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया गया था और क़रीब एक लाख कुर्द मारे गए थे.

सद्दाम हुसैन को कुर्दों के नरसंहार मामले में फ़ैसला आने से पहले ही फाँसी दिए जाने को लेकर कुर्दों में निराशा थी क्योंकि वे चाहते थे कि इस मामले में भी फ़ैसला आ जाए तब उन्हें सज़ा हो.

इस मामले में छह अन्य अभियुक्तों में सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद भी हैं, जिन्हें केमिकल अली के नाम से भी जाना जाता है.

बचाव

आरोप है कि उन्होंने कुर्दों के ख़िलाफ़ रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था और इसी कारण उन्हें केमिकल अली का भी नाम दिया गया था.

बचाव पक्ष का कहना है कि कुर्दों के ख़िलाफ़ कार्रवाई वैधानिक थी, क्योंकि ईरान-इराक़ युद्ध के समय उन्होंने बग़ावत की थी, जिसे कुचलना ज़रूरी था.

बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि सद्दाम हुसैन को फाँसी दिए जाने के बाद इस मुक़दमे पर भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नज़र होगी क्योंकि सद्दाम मामले में इराक़ी न्याय व्यवस्था की काफ़ी
आलोचना हुई थी.

सद्दाम हुसैन को फाँसी पर लटकाए जाने के समय उन पर ताने कसे जा रहे थे, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा की गई.

संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव बान की-मून ने तो अपील भी की है कि दुजैल नरसंहार मामले में दो अन्य अभियुक्तों की फाँसी पर रोक लगे लेकिन इराक़ी सरकार ने स्पष्ट किया है कि इसी सप्ताह इन दोनों को फाँसी हो जाएगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
फाँसी के आलोचकों को चेतावनी
06 जनवरी, 2007 | पहला पन्ना
बग़दाद में '30 चरमपंथी मारे गए'
06 जनवरी, 2007 | पहला पन्ना
'फाँसी नहीं टाली जाएगी'
04 जनवरी, 2007 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>