BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 28 दिसंबर, 2006 को 12:49 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
वेटिकन सद्दाम की फाँसी के ख़िलाफ़
 
सद्दाम
फाँसी की सज़ा पर सद्दाम ने कहा कि वह क़ुर्बानी के लिए तैयार हैं
वेटिकन ने इराक़ के पूर्व नेता सद्दाम हुसैन की फाँसी की सज़ा बरक़रार रखने के फ़ैसले की निंदा की है.

इटली के समाचार पत्र रिपब्लिका को दिए एक साक्षात्कार में वेटिकन के न्याय विभाग के प्रमुख कार्डिनल रिनाटो मार्टिनो ने कहा कि जीवन को प्राकृतिक मौत के लिए बचाया जाना चाहिए और फाँसी प्राकृतिक मौत नहीं है.

उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं कि सद्दाम जनसंहार के दोषी हैं लेकिन यह ग़लत है कि एक अपराध का जवाब दूसरे अपराध से दिया जाए".

उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि सद्दाम हुसैन को मौत की सज़ा नहीं दी जाएगी.

पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को एक इराक़ी अदालत ने पाँच नवंबर को मौत की सज़ा सुनाई थी जिसके ख़िलाफ़ उनकी अपील ख़ारिज कर दी गई.

इसके बाद इराक़ी क़ानून के तहत आगे अपील करने का प्रावधान नहीं है और तीस दिन के भीतर इस आदेश का पालन करना अनिवार्य है.

विरोध

सद्दाम हुसैन को मौत की सज़ा देने के फ़ैसले का विरोध बढ़ता जा रहा है. इटली के प्रधानमंत्री रोमानो प्रोदी ने भी इसकी निंदा की है. उन्होंने कहा कि उनका देश मौत की सज़ा न दिए जाने के पक्ष में है.

भारत ने भी मौत की सज़ा बरकरार रखने के अपीलीय अदालत के फ़ैसले पर चिंता जताई है. विदेश विभाग ने मंगलवार को जारी व्यक्तव्य में कहा कि इस तरह की कोशिश होनी चाहिए की सद्दाम हुसैन को मौत की सज़ा न हो.

सद्दाम हुसैन के दो सहयोगियों- बर्ज़ान अल-तिकरिती और अवाद अल-बांदार की अपील भी ख़ारिज कर दी गई है.

इन तीनों को 1982 में दुजैल नरसंहार के मामले में फाँसी की सज़ा सुनाई गई थी. उस नरसंहार में 148 शिया मारे गए थे.

शियाओं को निशाना तब बनाया गया था जब सद्दाम हुसैन पर 1982 में जानलेवा हमले की कोशिश हुई थी.

 
 
सद्दामसद्दाम की अपील ख़ारिज
इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 30 दिन के भीतर फाँसी दी जानी है.
 
 
सद्दामसज़ा पर प्रतिक्रिया
सद्दाम को फाँसी की सज़ा सुनाए जाने पर दुनिया के नेताओं की प्रतिक्रिया.
 
 
सद्दाम हुसैनसद्दाम का सफ़र
इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की ज़िंदगी के अहम पड़ावों पर एक नज़र.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सद्दाम ने सज़ा के ख़िलाफ़ अपील की
03 दिसंबर, 2006 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>