BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 19 सितंबर, 2006 को 04:45 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ जापानी प्रतिबंध
 
उत्तर कोरिया की मिसाइल
उत्तर कोरिया ने जुलाई में किए थे मिसाइल परीक्षण
जापान उत्तर कोरिया के ऊपर और आर्थिक प्रतिबंध लगाने जा रहा है, ये प्रतिबंध जुलाई में किए गए मिसाइल परीक्षण की प्रतिक्रिया में लगाए जा रहे हैं.

नए आर्थिक प्रतिबंधों के तहत उन सभी उत्तर कोरियाई संगठनों से लेन-देन पर रोक लग जाएगी जिन पर मिसाइल परीक्षण में शामिल होने का संदेह है.

इसका सीधा असर कम से कम 20 कंपनियों पर पड़ेगा जिनका कारोबार उत्तर कोरिया में है और जिनकी संपत्ति वहाँ है.

जुलाई में ही संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया को मिसाइलों से संबंधित कोई जानकारी, सामग्री या मदद देने पर रोक लगा दी थी.

बीबीसी के टोक्यो स्थित संवाददाता का कहना है कि जापान ने ये प्रतिबंध तो लगा दिए हैं लेकिन उत्तर कोरिया पर ख़ासा असर रखने वाले कई देश ऐसा क़दम उठाने से हिचक रहे हैं, मिसाल के तौर पर चीन और दक्षिण कोरिया.

दक्षिण कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से अपील की है कि उत्तर कोरिया को अलग-थलग न किया जाए.

परीक्षण

उत्तर कोरिया ने जुलाई महीने के शुरू में कई मिसाइलों का परीक्षण किया था जिसमें से ताइपोदोंग-2 मिसाइल भी थी जिसकी मारक क्षमता अमरीका तक है लेकिन यह परीक्षण नाकाम रहा था.

इसके बाद अमरीका और जापान जैसे देशों ने उत्तर कोरिया की कड़ी आलोचना की थी और उसके ख़िलाफ़ कई प्रतिबंधों की घोषणा की गई थी.

उत्तर कोरिया का कहना रहा है कि वह अपने रक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए स्वतंत्र है और वह किसी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है.

माना जा रहा है कि जापान के इन ताज़ा आर्थिक प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया और अलग-थलग पड़ सकता है.

 
 
सवालक्या है यह मामला?
उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण ने कई सवाल उठा दिए हैं?
 
 
उत्तर कोरियाउत्तर कोरिया का हाल
क्या है उत्तर कोरिया का अंदरूनी हाल? वह इतना अलग-थलग क्यों है?
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
उत्तर कोरिया ने और 'परीक्षण' किए
05 जुलाई, 2006 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>