BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 19 मई, 2006 को 10:04 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'अमरीका ग्वांतानामो बे शिविर बंद करे'
 
क़ैदी
संयुक्त राष्ट्र समिति ने अमरीका से ग्वांतानामो बे बंद करने के लिए कहा है
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरीका को ग्वांतानामो बे शिविर और ‘आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई’ के सिलसिले में चलाए जा रहे गुप्त बंदीगृह बंद कर देने चाहिए.

प्रताड़ना के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र की समिति ने कहा है कि इस तरह की स्थितियाँ में लोगों को बंदी बना कर रखना अत्याचार के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र संधि का उल्लंघन है.

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में अमरीका से कहा गया है कि उसकी सेना द्वारा कै़दियों को प्रताड़ित किए जाने को लेकर वो क़दम उठाए.

अमरीका के रवैये को लेकर 10 विशेषज्ञों ने मई की शुरुआत में सुनवाई की थी जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट आई है. ये सुनवाई अमरीकी अधिकारियों से की गई थी.

11 पन्नों की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरीका को किसी व्यक्ति को ग्वांतानामो बे में नहीं रखना चाहिए और इस शिविर को बंद कर देना चाहिए.

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अमरीका किसी गुप्त बंदीगृह में क़ैदियों को न रखे.

रिपोर्ट के मुताबिक अमरीका को गुप्त बंदीगृहों के बारे में छानबीन करनी चाहिए और इनके बारे में बताना चाहिए. और ये भी बताना चाहिए कि किस अधिकार के तहत इन बंदीगृहों को शुरू किया गया है और क़ैदियों के साथ कैसा बर्ताव होता है.

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में अमरीका से ये आह्वान भी किया गया है कि वो पूछताछ के ऐसे किसी तरीके को बंद कर दे जिसमें प्रताड़ना का इस्तेमाल होता हो जैसे कि क़ैदियों को डराने के लिए कुत्तों का इस्तेमाल.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>