BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 12 अप्रैल, 2006 को 18:39 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
शिया मस्जिद में बम धमाका, 25 मरे
 
 बम धमाका
इराक़ भर में कई विस्फोटों में 40 से अधिक लोगों की मौत हुई है
ब़गदाद के उत्तर पूर्व में एक शिया मस्जिद में कार बम धमाके में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक लोग घायल हैं.

पुलिस का कहना है कि बकूबा के उत्तर में स्थित होवैदर शहर के व्यस्त बाज़ार में यह विस्फोट शाम के समय हुआ.

इराक़ में बुधवार को ही अन्य स्थानों पर हुए बम विस्फोटों में 17 लोगों की मौत हुई है.

इराक़ में पिछले कई हफ्तों से शिया और सुन्नियों के बीच संघर्ष चल रहा है और दोनों ही पक्ष इसी तरह के हमलों से एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं.

फरवरी महीने में समारा में एक शिया दरगाह को बम विस्फोट से नष्ट कर दिया गया था.

शुक्रवार को बग़दाद की एक शिया मस्जिद में लगातार तीन बम धमाके हुए थे जिसमें 90 लोगों की मौत हुई थी.

पुलिस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल फलह अळ मोहम्मदावी ने एपी को बताया कि मारे गए लोगों में अधिकतर नमाज़ पढ़ने के लिए आए हुए लोग थे. हालांकि मरने वालों में कई ऐसे भी लोग थे जो बाज़ार में कुछ खरीदने के लिए आए थे और धमाके की चपेट में आ गए.

इराक़ भर में हिंसा

मोसूल में अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन इराकी सुरक्षाकर्मियों को गोली मार दी.

बैजी शहर में दो इराक़ी सैनिक मारे गए.

रमादी और रुतबा में अमरीकी सैनिकों के लिए सामान ले जा रहे दो ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर दी गई.

तल अफार बाज़ार में बम विस्फोट में दो लोग मारे गए.

राजधानी बग़दाद में एक बम धमाके में दो पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक की मौत.

ब़गदाद की सीमा से ठीक बाहर एक अन्य बम धमाके में दो अमरीकी सैनिकों की भी मौत हुई.

खलिस शहर में एक बम विस्फोट में दो नागरिक मरे, 20 घायल.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इराक़ में भर्ती केंद्र पर हमला
20 जुलाई, 2005 | पहला पन्ना
मूसल में आत्मघाती हमला, 25 की मौत
29 जुलाई, 2005 | पहला पन्ना
इराक़ में मृतकों की संख्या 70 हुई
07 अप्रैल, 2006 | पहला पन्ना
नजफ़ में कार बम धमाके में 10 मरे
06 अप्रैल, 2006 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>