BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 02 अप्रैल, 2006 को 06:20 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पोप जॉन पॉल को दुनिया ने याद किया
 
पोप जॉन पॉल द्वितीय
पोप ज़ॉन पॉल द्वितीय को संत की उपाधि देने की प्रक्रिया वेटिकन ने तेज़ कर दी है
पोप जॉन पॉल द्वितीय के निधन की पहली बरसी पर रोम और पोलैंड समेत दुनिया भर के रोमन कैथोलिकों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए.

इस समारोह के लिए रोम में हज़ारों लोग एकत्रित हुए.

पोप बेनेडिक्ट 16वें ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए वेटिकन के सेंट पीटर्स स्क्वैयर पर समारोह में शामिल हुए. यह समारोह स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 37 मिनट पर आयोजित हुआ.

ठीक एक साल पहले इसी समय पोप जॉन पॉल की मृत्यु हुई थी.

पोप बेनेडिक्ट अपने निवास की खिड़की पर लोगों को संबोधित करने के लिए आए. इसी निवास पर पोप जॉन पॉल का निधन हुआ था.

उन्होंने कहा, "हमारे प्रिय जॉन पॉल द्वितीय की यादें अभी भी ज़िंदा हैं."

पोप द्वितीय के जन्म स्थान पोलैंड में सभी गिरिजाघरों में उस समय घंटियाँ बजाई गईं और पोप की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभाओं में भी हज़ारों लोग शामिल हुए. पोलैंड के शहर क्राकोव और राजधानी वर्साय में भी समारोह हुए.

रोम, जहाँ पोप जॉन पॉल को दफ़नाया गया था, वहाँ पहले से ही हज़ारों की संख्या में लोग जमा थे.

 
 
पोप जॉन पॉलपोप पर विशेष सामग्री
रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप जॉन पॉल के जीवन पर विशेष प्रस्तुति.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
धर्म में तोड़-मरोड़ न करें: पोप
21 अगस्त, 2005 | पहला पन्ना
पोप ने मीडिया को धन्यवाद दिया
23 अप्रैल, 2005 | पहला पन्ना
आतंकवाद के ख़िलाफ़ पोप की अपील
20 अगस्त, 2005 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>