BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
इराक़ में ताज़ा हिंसा में 19 मारे गए
 
बग़दाद में सुरक्षा
समारा में 22 फ़रवरी को शिया मज़ार परिसर पर हुए बम हमले के बाद शिया-सुन्नी हिंसा भड़की
इराक़ में पुलिस का कहना है कि नेहरावान शहर के पास 19 लोंगो को मार दिया गया है. उधर कई दिनों से जारी शिया-सुन्नी हिंसा पर क़ाबू पाने के लिए राजधानी बग़दाद में शुक्रवार को दिन का कर्फ़्यू लगाया गया है.

पुलिस का कहना है कि नेहरावान के स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार को पचास बंदूकधारियों के एक गुट ने बिजली घर और दो कारखानों पर हमला किया.

स्थानीय लोगों का मानना है कि हमलावर सुन्नी थे और जो लोग मारे गए वे सब शिया थे.

ये हमला ऐसे दिन हुआ जब इराक़ में अन्य जगहों पर हुई हिंसा में तीस लोग मारे गए.

समारा में 22 फ़रवरी को एक शिया मज़ार परिसर पर हुए बम हमले के बाद से शिया-सुन्नी हिंसा भड़क उठी थी जिसमें अब तक 400 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है.

बग़दाद में कर्फ़्यू

उधर बंग़दाद में पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि वह ऐसे किसी भी वाहन को ज़ब्त कर ले जो कर्फ़्यू का उल्लंघन करता पाया जाता है.

हालाँकि वहाँ वाहनों के आवागमन पर पाबंदी है लेकिन लोगों को शुक्रवार की नमाज़ के लिए आने-जाने की इजाज़त दी गई है.

विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए जा रहे हैं, चाहे रात का कर्फ़्यू तो पहले से ही चल रहा है.

प्रधानमंत्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा है कि उन्होंने दिन का कर्फ़्यू लगाने के आदेश इसलिए दिए हैं देश बहुत ही नाज़ुक सुरक्षा हालात से गुज़र रहा है.

प्रधानमंत्री जाफ़री ने मस्जिदों के इमामों से गुज़ारिश की है कि वे जुमे की नमाज़ के दौरान 'भड़काऊ' भाषा का इस्तेमाल न करें और चेतावनी भी दी कि यदि किसी को हिंसा को बढ़ावा देते पाया गया तो सख़्त कार्रवाई होगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'हिंसा का असर सरकार गठन पर नहीं'
01 मार्च, 2006 | पहला पन्ना
बग़दाद में बम धमाकों में 60 की मौत
28 फ़रवरी, 2006 | पहला पन्ना
बग़दाद में तीन धमाके, 30 मारे गए
28 फ़रवरी, 2006 | पहला पन्ना
इराक़ में तनाव और कर्फ़्यू
24 फ़रवरी, 2006 | पहला पन्ना
इराक़ में हिंसा में 130 लोग मारे गए
23 फ़रवरी, 2006 | पहला पन्ना
अल हादी और अल अस्करी मज़ार
22 फ़रवरी, 2006 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>