BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
इराक़ में 'मौत के दस्ते' की जाँच
 
इराक़ में 'मौत का दस्ता'
22 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है जो पुलिस की वर्दी पहने हुए थे और एक आदमी को मारने की कोशिश कर रहे थे
इराक़ के आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्रालय इन दावों की जाँच शुरू की है कि देश में 'पुलिस के मौत दस्ते' काम कर रहे हैं.

यह जाँच अमरीकी सेना के उन दावों के बाद शुरू की गई है कि उसके सैनिकों ने जनवरी 2006 में 22 ऐसे लोगों को देखा जिन्होंने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और वे एक अरब सुन्नी को बस मारने ही वाले थे.

बग़दाद में मौजूद एक बीबीसी संवाददाता जोनाथन चार्ल्स का कहना है कि महीनों से सुन्नी इराक़ियों के ऐसे शव जिन्हें सिर में गोली मारी गई, बग़दाद में लाए जा रहे थे.

सुन्नी राजनीतिक नेताओं ने अक्सर दावा किया है कि ये हत्याएँ सेना और पुलिस की वर्दी पहने हुए शिया कर रहे हैं लेकिन अभी तक इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो रही थी.

अब इराक़ के आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्रालय के पास इस मामले की जाँच शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था.

इससे पहले अमरीकी सैनिकों ने 22 ऐसे लोगों को गिरफ़्तार किया था जिन्होंने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और एक अरब सुन्नी को एक किनारे ले जाकर उसे बस मार देने के लिए तैयार थे.

जाँच इस पहलू पर केंद्रित रहेगी कि क्या वे 22 लोग आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के लिए काम करते थे या फिर सिर्फ़ पुलिस की वर्दी पहने हुए थे.

एक मंत्री ने आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 'मौत के इन दस्तों' को वर्दियाँ और कुछ ख़ास लोगों के बारे में जानकारियाँ देकर उनकी मदद की.

सुन्नी नेताओं ने जाँच के इस फ़ैसले की सराहना की है और ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने की माँग की है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>