BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 20 जनवरी, 2006 को 03:37 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
स्लोवाक सैनिक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 44 मरे
 
इसी तरह का अंतोनोव विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है
स्लोवाकिया का एक सैनिक विमान उत्तरी हंगरी के सुदूर इलाक़े में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हंगरी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि विमान में सवार 44 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति जीवित पाया गया है.

इस सैनिक विमान सवार लोगों में से आधे स्लोवाकिया के सैनिक थे, जो कोसोवो से लौट रहे थे. ये सैनिक कोसोवो में अंतरराष्ट्रीय शांतिरक्षक सेना के लिए काम कर रहे थे.

कोसोवो में क़रीब 100 सैनिक संयुक्त राष्ट्र की शांतिरक्षक सेना में शामिल हैं.

उत्तरी हंगरी में स्लोवाकिया की सीमा से सटे जिस इलाक़े में यह अंतोनोव विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह काफ़ी दुर्गम और घने जंगलों से भरा हुआ पहाड़ी इलाक़ा है.

एक सीमा गार्ड ने बताया है कि दुर्गम इलाक़ा होने के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही है. दुर्घटना स्थानीय समय के मुताबिक़ रात आठ बजे के आसपास हुई.

सबसे पहले हंगरी के सीमा सुरक्षा गार्ड मौक़े पर पहुँचे. एम्बूलेंस और फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ स्लोवाकिया और हंगरी- दोनों देशों से घटनास्थल पर पहुँच गईं.

लेकिन मौसम और इलाक़ा दुर्गम होने के कारण राहत कार्य प्रभावित हो रहा है. रातभर तलाशी और राहत कार्य चला और अभी भी जारी है.

स्लोवाकिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक़ इस विमान 28 सैनिक सवार थे. जो कोसोवो में अपनी ड्यूटी करके लौट रहे थे.

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री मिकुलास ज़ूरिन्दा ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
विमान दुर्घटना में कई लोग मारे गए
10 दिसंबर, 2005 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>