BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 07 दिसंबर, 2005 को 08:01 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सद्दाम का मुक़दमा स्थगित
 
अदालत
सद्दाम हुसैन बुधवार को सुनवाई के लिए अदालत नहीं पहुँचे
इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन का मुक़दमा दो हफ़्तों के लिए स्थिगत कर दिया गया है.

1982 में दुजैल में 148 शियाओं की हत्या के मामले में चल रहे मुक़दमे की सुनवाई के लिए सद्दाम हुसैन बुधवार को अदालत में पेश नहीं हुए.

लेकिन उनकी अनुपस्थिति में भी अदालत की कार्यवाही जारी रही. ढाई घंटे चली कार्यवाही में दो प्रत्यक्षदर्शियों ने गवाही दी.

इन दोनों गवाहों ने पर्दे के पीछे से गवाही देते हुए 80 के दशक में हुई ज़्यादतियों के बारे में बताया.

बुधवार को सद्दाम हुसैन के मुक़दमे की सुनवाई का पाँचवाँ सत्र था और सद्दाम हुसैन के अलावा बाक़ी अभियुक्त अदालत में पेश हुए.

'नरक में जाएँ'

सद्दाम हुसैन ने मंगलवार को ही धमकी दी थी कि वे अदालत का बहिष्कार कर सकते हैं.

मंगलवार को दूसरे दिन की सुनवाई में सद्दाम हुसैन ने शिकायत की थी कि वह थके हुए हैं और उनके साथ अनुचित बर्ताव हो रहा है.

मंगलवार को सद्दाम हुसैन के वकीलों ने माँग की थी कि अगली सुनवाई कुछ दिन बाद की जानी चाहिए लेकिन अदालत ने उनकी इस माँग को नामंज़ूर कर दिया.

इस पर सद्दाम हुसैन ने जज पर चिल्लाते हुए कहा, "मैं नहीं लौटूंगा. मैं एक अन्यायपूर्ण अदालत में पेश नहीं होने वाला हूँ. आप नरक में जाएँ."

अदालत के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि कुछ या सारे अभियुक्तों की मौजूदगी के बिना भी यह मुक़दमा जारी रह सकता है, बशर्ते कि उनके वकील अदालत में पेश होते रहें.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नीलामी के लिए 'सद्दाम की वर्दी'
30 नवंबर, 2005 | पहला पन्ना
अदालत में जज से भिड़ गए सद्दाम
28 नवंबर, 2005 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>