BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 26 नवंबर, 2005 को 01:22 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कनाडा में अरबों की उत्थान योजना
 
कनाडा में विदेशी मूल के लोग
विदेशी मूल के लोगों में ख़ासी ग़रीबी है
कनाडा सरकार ने अपने यहाँ रहने वाले विदेशी मूल के लोगों के उत्थान के लिए चार अरब डॉलर की एक विकास योजना चलाने की घोषणा की है.

कनाडा के प्रधानमंत्री पॉल मार्टिन ने कहा है कि यह योजना दस साल में लागू की जाएगी जिसके ज़रिए विदेशी मूल के समुदायों को ग़रीबी से ऊपर लाने की कोशिश की जाएगी.

ग़ौरतलब है कि कनाडा में विदेशी मूल के लगभग दस लाख लोग रहते हैं जिनमें से ज़्यादातर ग़रीबी के दायरे में आते हैं.

इन समुदायों की समस्याओं पर विचार करने के लिए इनके प्रतिनिधियों और कनाडा सरकार के नेताओं के बीच एक सम्मेलन हुआ जिसके बाद कनाडा सरकार ने इस योजन की घोषणा की है.

प्रधानमंत्री मार्टिन ने कहा है कि सरकार सिर्फ़ क़ाग़ज़ों पर योजनाएँ दिखाने या नारेबाज़ी से आगे बढ़कर ठोस काम करेगी और स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और आवास जैसी सुविधाओं पर क़रीब चार अरब डॉलर ख़र्च किए जाएंगे.

सम्मेलन समाप्ति पर जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार पीने का स्वच्छ पानी मुहैया कराने, शिशुओं की मौत की दर कम करने और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर ख़ास ध्यान देगी.

प्रधानमंत्री पॉल मार्टिन ने कहा कि अगले दस सालों में विदेशी मूल के समुदायों में स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी.

उन्होंने कहा कि इन समुदायों की बहुलता वाले इलाक़ों में और ज़्यादा डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे, बेहतर आवास सुविधाएँ होंगी और आर्थिक विकास के कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

लेकिन संवाददाताओं का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चार अरब डॉलर की रक़म कहाँ से मुहैया कराई जाएगी.

वेंकुवर में बीबीसी संवाददाता इयन गन का कहना है कि इस योजना के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अभी काम किया जाना बाक़ी है.

संघीय और प्रांतीय सरकारें इस राशि के हिस्सों पर सहमत नहीं हो पाई हैं और चूँकि सोमवार से राष्ट्रीय चुनावों का सिलसिला शुरू होने वाला है इसलिए यह साफ़ नहीं है कि इस योजना को लागू करने के लिए मार्टिन प्रधानमंत्री रह पाएंगे या नहीं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कनाडा में समलैंगिक विवाह वैध
21 जुलाई, 2005 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>