BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 24 नवंबर, 2005 को 21:22 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सद्दाम के वकीलों ने बहिष्कार छोड़ा
 
सद्दाम हुसैन
सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ दुजैली गाँव में 143 शियाओं की हत्या के मामले में मुक़दमा चल रहा है
इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के वकीलों ने अपने मुवक्किल पर चल रहे मुक़दमे की सुनवाई का बहिष्कार करने का अपना फ़ैसला वापस ले लिया है.

सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ अगले सोमवार से फिर सुनवाई शुरू हो रही है लेकिन उनके वकीलों ने सुनवाई में भाग लेने से मना कर दिया था.

उन्होंने ये फ़ैसला सद्दाम हुसैन के दो वकीलों की हत्या और कई और वकीलों को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद लिया था.

लेकिन अब बचाव पक्ष के एक प्रवक्ता ने कहा है वे ख़तरों के बावजूद न्याय के हित में सुनवाई में शामिल होंगे.

सद्दाम हुसैन के वकीलों के एक प्रवक्ता इस्साम ग़ज़ावी ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से कहा,"सभी वकील सोमवार को सुनवाई में हिस्सा लेंगे और हमने फ़ैसला किया है कि हम सद्दाम हुसैन को अकेला नहीं छोड़ेंगे".

मामला

 सभी वकील सोमवार को सुनवाई में हिस्सा लेंगे और हमने फ़ैसला किया है कि हम सद्दाम हुसैन को अकेला नहीं छोड़ेंगे
 
इस्साम ग़ज़ावी, प्रवक्ता, बचाव पक्ष

सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ 1982 में दुजैली शहर में शिया संप्रदाय के लोगों के जनसंहार के एक मामले में मुक़दमा चल रहा है.

इसमें कहा गया है कि बग़दाद से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण में स्थित इस शहर में सद्दाम हुसैन की हत्या की एक नाकाम कोशिश के बाद 143 लोगों की हत्या कर दी गई थी.

सद्दाम हुसैन के अलावा उनकी पूर्व सरकार के सात और वरिष्ठ सदस्यों के विरूद्ध मुक़दमा चल रहा है.

इस बीच बुधवार को यूरोपीय संघ के कुछ वकीलों ने इराक़ी सरकार से सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मुक़दमा किसी और देश में कराए जाने की माँग की.

यूरोप के वकीलों की एक परिषद ने कहा है कि पिछले दिनों सद्दाम हुसैन का बचाव करनेवाले दो वकीलों की हत्या से स्थिति की गंभीरता और प्रकट होती है.

 
 
66'सद्दाम ने गुनाह क़बूला'
इराक़ी राष्ट्रपति का दावा है कि सद्दाम हुसैन ने अपना गुनाह क़बूल कर लिया है.
 
 
66सद्दाम हुसैन की चिट्ठी
एक चिट्ठी में सद्दाम हुसैन ने देश के लिए अपने बलिदान की बात लिखी है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बचाव पक्ष को सुरक्षा देने की पेशकश
21 अक्तूबर, 2005 | पहला पन्ना
बचाव टीम के वकील का अपहरण
20 अक्तूबर, 2005 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>