BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 23 नवंबर, 2005 को 12:40 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
तेल मंत्री बनाने के मंसूबे पर फिरा पानी
 
अहमदीनेजाद
'राष्ट्रपति अहमदीनेदाज के लिए ये एक अभूतपूर्व चुनौती है'
ईरान के तेल मंत्री के पद के लिए, राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की ओर से मनोनीत किए गए तीसरे उम्मीदवार के नाम को भी ईरानी संसद की स्वीकृति नहीं मिली है.

ईरान में तेल मंत्री का पद काफ़ी अहम माना जाता है और पिछले तीन महीने से इस पद पर कोई नहीं है.

ईरान दुनिया का चौथा सबसे पड़ा तेल उत्पादक देश है.

इससे पहले जिन दो लोगों को राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने इस पद के लिए मनोनीत किया था, उनके नाम को संसद ने ये कहते हुए स्वीकृति नहीं दी कि उनके पास इस काम के लिए पर्याप्त अनुभव नहीं है.

संसद के लगभग दो-तिहाई सदस्यों ने राष्ट्रपति अहमदीनेजाद के उम्मीदवार मोहसिन तासालोटी के ख़िलाफ़ वोट दिया.

तासालोटी पर आरोप है कि वे अमरीका और ब्रिटेन के क़रीब हैं लेकिन वे इन आरोपो का खंडन करते हैं.

अभूतपूर्व चुनौती

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में राष्ट्रपति के तीन उम्मीदवारों को संसद की स्वीकृति न मिलना राष्ट्रपति के लिए अभूतपूर्व चुनौती है और उनके लिए शर्मिंदगी की बात भी है.

बीबीसी संवाददाता के अनुसार राष्ट्रपति और संसद के बीच चल रहे तनाव का ये ताज़ा मामला है.

उनका कहना है कि माना जा रहा था कि राष्ट्रपति अहमदीनेजाद के राष्ट्रपति बन जाने के बाद, ईरान में कट्टरपंथी और उदारवादी धड़ों के बीच तनाव घटेगा.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि जैसे-जैसे राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने अपने दोस्तों और जानकारों को अहम पदों पर नियुक्त करना शुरु किया है वैसे-वैसे तनाव घटने की जगह बढ़ गया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>