BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 19 नवंबर, 2005 को 08:46 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बग़दाद धमाके में 11 की मौत
 
बग़दाद
इराक़ी गृह मंत्रालय के बाहर भी हुए धमाके
इराक़ की राजधानी बग़दाद में शनिवार को हुए एक कार बम धमाके में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और अनेक घायल हो गए.

कार बम धमाका बग़दाद के दक्षिणी इलाक़े में एक व्यस्त बाज़ार में हुआ.

ग़ौरतलब है कि एक दिन पहले ही शुक्रवार को बग़दाद और एक उत्तरी शहर में कई बम धमाके हुए थे जिनमें 75 लोगों की मौत हो गई थी.

पुलिस ने कहा है कि शनिवार को हुए बम धमाके में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

शुक्रवार को पूर्वोत्तर इराक़ी शहर ख़ानक़िन में दो शिया मस्जिदों में हुए आत्मघाती बम हुए. इसके अलावा गृह मंत्रालय के बाहर भी कार बम धमाके हुए थे.

ख़ानक़िन की दोनों शिया मस्जिदों में जुमे की नमाज़ के लिए भारी भीड़ जमा थी, उसी भीड़ में घुसकर आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट कर दिया.

ख़ानक़िन ईरान की सीमा से लगा एक छोटा सा शहर है जिसे ईरान-इराक़ युद्ध के दौरान भारी नुक़सान पहुँचा था, यहाँ शियाओं और कुर्दों की मिलीजुली आबादी है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बग़दाद में धमाके, 75 लोग मारे गए
18 नवंबर, 2005 | पहला पन्ना
बग़दाद में तीन धमाके, 20 मारे गए
24 अक्तूबर, 2005 | पहला पन्ना
बचाव पक्ष को सुरक्षा देने की पेशकश
21 अक्तूबर, 2005 | पहला पन्ना
इराक़ में आत्मघाती हमला, 30 की मौत
12 अक्तूबर, 2005 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>