BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 11 सितंबर, 2005 को 17:56 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
9/11 हमलों की बरसी पर प्रार्थना सभा
 
मृतकों की बहनों और भाइयों ने मारे गए अपने रिश्तेदारों के नाम पढ़कर सुनाए
अमरीका पर ग्यारह सितंबर 2001 को हुए हमलों की चौथी बरसी के मौके पर इन हमलों में मारे गए 2749 लोगों को याद किया जा रहा है.

न्यूयॉर्क में घटनास्थल पर प्रार्थना सभा हुई और मृतकों की बहनों और भाइयों ने मारे गए अपने रिश्तेदारों के नाम पढ़कर सुनाए हैं.

चार बार मृतकों के सम्मान में मौन रखा गया. पहले तो मौन तब रखा गया जब पहला विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दोनो इमारतों से टकराए थे और फिर जब ये इमारतें गिरी थीं.

बीबीसी संवाददाता के अनुसार जैसा कि स्वभाविक ही था, दुख का माहौल था और लोग काफ़ी भावुक थे.

देखते ही देखते वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दोनो इमारतें ध्वस्त हो गईं

मृतकों के रिश्तेदारों के आँसू निकल पड़े और उन्होंने एक दूसरे को गले लगाया. कई लोग आसमान की ओर देखते नज़र आए.

अमरीकी विदेश मंत्री कौंडोलीज़ा राइस ने भी मृतकों के प्रति श्रद्धाँजलि व्यक्त की.

न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग और पूर्व मेयर रूडी गुलियानी भी प्रार्थना सभा में मौजूद थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>