BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 05 सितंबर, 2005 को 00:24 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
घर घर जाकर लोगों को ढूँढने का अभियान
 
सुरक्षाकर्मी
राहत कार्यों के दौरान हिंसा की ख़बरें मिली हैं
समुद्री तूफ़ान कैटरीना से प्रभावित न्यू आर्लियंस शहर के ज़्यादातर हिस्से को ख़ाली करवाने के बाद अब पुलिस घरों में जाकर ऐसे लोगों को ढूँढ रही है जो अब भी वहाँ फँसे हुए हों.

बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि जो लोग इलाक़ा छोड़ाना चाहते थे उनमें से ज़्यादातर जा चुके हैं लेकिन कुछ लोगों ने वहीं डटे रहने का फ़ैसला लिया है.

राहत कर्मी दिन रात लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं.

कई इलाकों में बिजली सप्लाई फिर से बहाल हो गई है. कुछ लोगों को अपना सामान लेने के अनुमति भी दी गई है.

न्यू ऑर्लियंस में अब तक सिर्फ़ 59 लोगों के शव मिले हैं लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ये संख्या हज़ारों में हो सकती है.

क़ानून व्यवस्था की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है. अधिकारियों ने कहा है कि लुइज़ियाना शहर में क़ानून व्यवस्था फिर से बहाल कर दी जाएगी.

रविवार को अमरीकी पुलिसकर्मियों ने आठ लोगों पर गोली चलाई थी जिसमें पाँच लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

राष्ट्रपति की भूमिका

इस बीच अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश आज लुइज़ियाना और मिसीसिपी का दौरा कर रहे हैं. पिछले चार दिनों में तूफ़ान प्रभावित इलाक़ों का उनका चौथा दौरा है.

बीबीसी संवाददाता जस्टिन वेब ने बताया है कि बुश प्रशासन अब प्रभावित इलाक़ों में राहत कार्यों को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है और ये बताने की कोशिश कर रहा है कि जो कुछ भी हुआ उसमें प्रशासन की ग़लती नहीं है.

राष्ट्रपति ने इस ओर इशारा किया था कि स्थानीय अधिकारियों ने ठीक से काम नहीं किया. इस बयान को लेकर लुइज़ियाना की सीनेटर ने कड़ी आपत्ति जताई है.

एक सर्वेक्षण के मुताबिक़ अमरीका के आधे लोग मानते हैं कि राष्ट्रपति स्थिति से ठीक से निपट रहे हैं जबकि आधे लोग ऐसा नहीं मानते.

अमरीका ने नाटो और यूरोपीय संघ को उन चीज़ों की सूची दी है जिनकी राहत कार्यों के लिए ज़रूरत है. अमरीका ने कंबल, पानी और खाना मंगवाया है.

यूरोपीय संघ के पर्यावरण आयुक्त ने कहा है कि संघ हर मुमकिन मदद करने के लिए तैयार है.

लुइज़ियाना, अलबामा और मिसीसिपी में दस लाख से ज़्यादा लोग अपना घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>