BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 29 अगस्त, 2005 को 07:14 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
तेल की कीमत पर भी कैटरिना का असर
 
तेल की कीमत पाँच डॉलर प्रति बैरल बढ़ी और 70.80 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुँची
मैक्सिको की खाड़ी में कैटरिना नाम के समुद्री तूफ़ान के तेज़ी से अमरीकी तट की ओर बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की कीमत रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गई है.

सिंगापुर में तेल की कीमत पाँच डॉलर प्रति बैरल बढ़ी और 70.80 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुँची.

इसके बाद कीमत में कुछ गिरावट आई लेकिन फिर भी प्रति बैरल तेल की कीमत 69.93 डॉलर थी.

तेज़ी से बढ़ते कैटरिना तूफ़ान को देखते मेक्सिको की खाड़ी में ब्रितानी कंपनी शैल, अमरीकी कंपनियों शेवरॉन और एक्सॉनमोबिल और फ़्रांस की कंपनी टोटल ने या तो अपने कारखाने बंद कर दिए हैं या फिर अपने कर्मचारियों को हटा लिया है.

ऐसी परिस्थितियों में वहाँ तेल निकालने का काम लगभग 40 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है यानी बाज़ार में अब हर रोज़ छह लाख 50 हज़ार बैरल नहीं पहुँच रही हैं.

पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में चिंता ज़ाहिर की जा चुकी है कि तेल की कीमत सौ डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच सकती है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>