BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 24 अगस्त, 2005 को 19:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बाढ़ और बारिश से यूरोप में तबाही
 
यूरोप के कई देशों ख़ास कर स्विटज़रलैंड, ऑस्ट्रिया और जर्मनी में तबाही मची है
यूरोप के कई देशों में भारी बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त इलाक़ों में जलस्तर का बढ़ना जारी है.

बाढ़ और बारिश से रोमानिया, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया और स्विटज़रलैंड में कम से कम 34 लोगों की मौत हो चुकी है.

बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित देशों में बुल्गारिया और माल्दोवा भी शामिल हैं.

अकेले रोमानिया में 25 लोग मारे गए हैं. मृतकों में अधिकतर मृतक थे.

हज़ारों मकान अब भी जलप्लावित हैं. राहत और बचाव दल को लोगों को निकालने में बहुत मुश्किल हो रही है.

ऑस्ट्रिया में आल्प्स की घाटियों में रहने वाले हज़ारों लोग पानी और कीचड़ में घिरे हुए हैं.

तबाही

ऑस्ट्रिया से ही लगे जर्मनी के दक्षिणी इलाक़े में बाढ़ का पानी रेल पटरियों पर आ गया है. वहाँ एक राजमार्ग को भी बंद करना पड़ा है.

स्विटज़रलैंड के कई शहर बुधवार को भी बाढ़ के पानी में आंशिक रूप से डूबे रहे.

राजधानी बर्न के पुराने इलाक़े के कुछ हिस्सों में आरे नदी का पानी प्रवेश कर गया है.

पर्यटकों में लोकप्रिय स्विस शहर लुसेर्न और इंटरलाकन में भी बाढ़ का पनी बना हुआ है. कई छोटे-छोटे गाँव मुख्य शहरों से कटे हुए हैं.

स्विटज़रलैंड के कई पहाड़ी इलाक़ों में सड़क और रेल मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>