BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 18 जुलाई, 2005 को 02:23 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
जी-4 देशों की बातचीत जारी रहेगी
 
जी-4 देशों के विदेश मंत्री
जी-4 देशों के विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा के सभापति ली पेंग के साथ संयुक्त राष्ट्र में
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए दावेदारी करनेवाले जी-4 देश अफ़्रीकी यूनियन के साथ किसी सहमति तक पहुँच पाने में नाकाम रहे हैं.

भारत, ब्राज़ील, जर्मनी और जापान के विदेश मंत्रियों ने न्यूयॉर्क में अफ़्रीकी यूनियन के विदेश मंत्रियों के साथ इस संबंध में बातचीत की.

जी-4 और अफ़्रीकी नेताओं के बीच 25 जुलाई को जिनेवा में फिर बातचीत होगी.

जी-4 देशों ने सुरक्षा परिषद में छह और स्थायी सदस्य जोड़ने के लिए प्रस्ताव रखा है.

रविवार को हुई बातचीत में भारतीय विदेश मंत्री नटवर सिंह, जर्मन मंत्री जोश्का फिशर, ब्राज़ील के सेल्सो एमोरिम और जापान के विदेश मंत्री नोबुताका माचिमुरा ने हिस्सा लिया.

अफ़्रीकी यूनियन का प्रतिनिधित्व 18 सदस्यों के एक दल ने किया जिसमें नाइजीरिया, दक्षिण अफ़्रीका, लीबिया और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल थे.

प्रस्ताव

जी-4 देश संयुक्त राष्ट्र में 10 नए सीट चाहते हैं जिनमें छह स्थायी और चार अस्थायी होंगे.

जी-4 देश स्वयं स्थायी सीट चाहते हैं और शेष दो स्थायी सीट अफ़्रीकी देशों को देना चाहते हैं.

ये समूह चाहता है कि इस प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस महीने के अंत तक मतदान करवा लिया जाए.

महासभा में प्रस्ताव पारित करवाने के लिए जी-4 के लिए अफ़्रीकी यूनियन का समर्थन आवश्यक है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>