BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 13 जून, 2005 को 15:24 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सद्दाम से पूछताछ का वीडियो टेप जारी
 
सद्दाम हुसैन
लगभग साल भर बाद नज़र आए हैं सद्दाम हुसैन वीडियो तस्वीरों में
इराक़ की एक विशेष अदालत ने इराक़ के पूर्व शासक सद्दाम हुसैन से पूछताछ की है जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग जारी की गई है.

अदालत का कहना है कि सद्दाम हुसैन से 1982 में एक शिया गाँव में कम-से-कम 50 लोगों की हत्या के बारे में पूछताछ की गई है.

दुजेल नाम के इस गाँव में उसी वर्ष सद्दाम हुसैन की हत्या की एक कोशिश हुई थी और समझा जाता है कि इसी का बदला लेने के लिए हत्याएँ करवाई गईं.

इराक़ की नई अंतरिम सरकार ने कहा है कि सद्दाम हुसैन के विरूद्ध दो महीने के भीतर मुक़दमा शुरू हो सकता है.

बग़दाद स्थित बीबीसी के एक संवाददाता का कहना है कि पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग जारी कर शायद विशेष अदालत ये जताना चाहती है कि सद्दाम हुसैन के विरूद्ध मुक़दमा चलाने की दिशा में प्रगति हो रही है.

वैसे सद्दाम हुसैने के विरूद्ध अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं और कुछ प्रेक्षकों का मानना है कि मुक़दमा अगले साल तक ही शुरू हो सकेगा.

नया टेप

सद्दाम हुसैन को पिछले वर्ष जुलाई में बग़दाद में एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था और इसकी वीडियो तस्वीरें जारी की गई थीं.

इसके बाद से पहली बार उन्हें वीडियो रिकॉर्डिंग में देखा गया है.

नए टेप में कोई आवाज़ नहीं है और उनसे दो लोग पूछताछ कर रहे हैं, जो समझा जाता है कि न्यायाधीश हैं.

वैसे इस टेप में सद्दाम हुसैन अच्छी तरह बन-ठनकर नज़र आए हैं.

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ब्रिटेन के एक समाचारपत्र में सद्दाम हुसैन की तस्वीरें प्रकाशित हुई थीं जिनमें उन्हें अंतर्वस्त्रों में कपड़े साफ़ करते हुए दिखाया गया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>