BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 16 मई, 2005 को 02:20 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
उज़्बेक नगर पर लोगों ने कब्ज़ा किया
 
फ़िलहाल सरकार ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि अंदिजान में कितने लोग मारे गए हैं
उज़्बेकिस्तान के अंदिजान नगर में प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ सरकार की ओर से ताकत के इस्तेमाल के बाद अस्थिरता देश के अन्य हिस्सों में फैल गई है.

किर्गिस्तान की सीमा से लगते करासू नगर में गुस्साई भीड़ ने केद्रीय सरकार के प्रतिनिधियों को वहाँ से भगा दिया है.

उन्होंने इमारतों को आग लगा दी है और नगर के मेयर की पीट दिया है

करासू को किर्गिस्तान के साथ जोड़ने वाले दो पुलों का भी लोगों ने दोबारा निर्माण किया है ताकि वे किर्गिस्तान के साथ व्यापार कर सकें और वहाँ बिना बाधा आ जा सकें.

एक बीबीसी संवाददाता ने करासू में पहुँच कर बताया कि स्थानीय लोग अब विचार कर रहे हैं कि शहर को कैसे चलाया जाए.

अंदिजान की ख़बर

शनिवार को जब अंदिजान में हिंसा की ख़बर करासू पहुँचीं तो उग्र भीड़ ने मेयर के दफ़्तर पहुँच सीमा पर किर्गिस्तान जाने वाले पुल को खोलने की माँग की.

जब मेयर ने इनकार किया तो उनकी पिटाई हुई और क्रोधित लोगों ने सेना के मुख्यालय, यातायात पुलिस और टेक्स इंसपेक्टर के दफ़्तरों में आग लगा दी.

फिर लोग सीमा पर वो दोनों पुल दोबारा बनाने चल पड़े जिससे शहर का किर्गिस्तान में पड़ने वाला हिस्सा भी उससे जुड़ सके.

उज़्बेक सैनिकों ने करासू जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है और शहर फ़िलहाल शांत है.

ब्रिटेन ने निंदा की

उधर अंदिजान में भी सैनिकों ने रास्ते बंद रखे और शहर में अब शांति है.

अदिजान में विरोध प्रदर्शन को क़ाबू में करने के लिए सैनिकों के गोली चलाने की ब्रितानी विदेश मंत्रि जैक स्ट्रॉ ने कड़ी निंदा की है.

जैक स्ट्रॉ ने कहा, "वहाँ हालात गंभीर हैं, मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है, लोकतंत्र की कमी दिखाई दे रही है."

उज़्बेक राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव का कहना है कि किर्गिस्तान में सक्रिय मुसलिम चरमपंथी ही उज़्बेकिस्तान के पूर्वी भाग में हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>