BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 26 अप्रैल, 2005 को 10:53 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ऑस्ट्रेलिया में मारे जाएंगे हज़ारों ऊंट
 
ऊंट
जंगली ऊंटों के प्रजनन के लिए ऑस्ट्रेलिया के जंगल फायदेमंद साबित हुए
ऑस्ट्रेलिया में हज़ारों जंगली ऊंटों को मारने की योजना बनाई जा रही है क्योंकि इन ऊंटों की बढ़ती संख्या से स्थानीय किसान बुरी तरह परेशान हैं.

किसानों का कहना है कि भेड़ों और अन्य जानवरों के लिए पानी और भोजन की उपलब्धता काफी कम है और ऐसे में ऊंटों की बढ़ती हुई संख्या से मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.

अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि कितने ऊंटों को मारा जाएगा लेकिन अंदेशा है कि यह संख्या हज़ारों में हो सकती है.

हेलीकॉप्टर के ज़रिए इन ऊंटों को निशानेबाज़ अपनी गोली का शिकार बनाएंगे.अधिकारियों का कहना है कि ऊंटों की बढ़ती संख्या नियंत्रण से बाहर हो गई है और इसीलिए ऐसा खतरनाक उपाय करना पड़ रहा है.

कुछ वैज्ञानिकों का दावा है कि ऑस्ट्रेलिया में ऊंटों की संख्या प्रति वर्ष दस प्रतिशत बढ़ रही है. ये ऊंट दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की ओर रुख कर रहे हैं क्योंकि यहां पानी है.

ऑस्ट्रेलिया में 1800 के मध्य में ऊंट लाए गए थे ताकि औपनिवेशिक ताकतें सूखा प्रभावित अंदरूनी इलाक़ों तक जा सकें. बाद में ट्रेन और ट्रकों के आविष्कार के बाद इन ऊंटों को जंगलों की तरफ़ भेज दिया गया.

इन जंगलों का मौसम ख़राब था लेकिन ये ऊंटों के प्रजनन के लिए बेहतरीन साबित हुआ और इनकी संख्या तेज़ी से बढ़ने लगी.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में केन टोडों की संख्या में ऐसी ही बढ़ोतरी हुई थी और एक सांसद ने अपील की कि इन टोडों को क्रिकेट बैटों से मारा जाए.

 
 
66रोबोट दौड़ाएंगे ऊंट
संयुक्त अरब अमीरात में अब बच्चों की जगह रोबोट दौड़ाएंगे ऊंट
 
 
66ऊँट पर 'मोबाइल बैंक'
राजस्थान में एक ऐसा अदभुत बैंक है जो ऊँट की पीठ से चलता है.
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>