BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 03 अप्रैल, 2005 को 23:43 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
थाईलैंड में एक साथ तीन विस्फोट
 
हात याई शहर में सुपरमार्केट में हुए धमाके से प्रभावित लोग
सुपरमार्केट को भारी नुक़सान पहुँचा
थाईलैंड में लगभग एक ही साथ तीन बम धमाके हुए हैं जिनमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 40 से ज़्यादा घायल हो गए.

दो बम धमाके दक्षिणी शहर हात याई में हुए जहाँ हवाई अड्डा और एक सुपरमार्केट को निशाना बनाया गया.

बम हवाई अड्डे पर एक चैक इन काउंटर के पास हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.

यह शहर देश के उत्तर में परिवहन का एक मुख्य साधन है और यहीं से देश के बाक़ी इलाक़ों के लिए विमान उड़ाने ली जाती हैं.

इसके साथ ही कैरेफोर सुपरमार्केट में भी एक बम धमाका हुआ. इन दोनों बम धमाकों में चालीस से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं लेकिन किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है.

एक बम धमाका दक्षिणी इलाक़े के ही क़स्बे सोंगखला में एक होटल के बाहर हुआ जो हात याई से क़रीब 40 किलोमीटर उत्तर में है. वहाँ किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है.

थाईलैंड के दक्षिणी इलाक़े में ज़्यादातर मुस्लिम रहते हैं और पिछले साल हमलों में छह सौ से ज़्यादा लोग मारे गए थे. अधिकारी इन हमलों के लिए इस्लामी पृथकतावादियों को ज़िम्मेदार ठहराते हैं.

बीबीसी संवाददाता काइली मौरिस का कहना है कि रविवार को हुए इन तीन बम धमाकों से देश के दक्षिणी हिस्से में सुरक्षा प्रबंधों की कमज़ोरी नज़र आती है.

दक्षिणी हिस्से में हिंसा में आमतौर पर सुरक्षा बलों, पुलिस, अध्यापकों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाया जाता है.

दक्षिणी हिस्से में बल प्रयोग के लिए मानवाधिकार संगठन और मुस्लिम देश थाईलैंड सरकार की आलोचना करते हैं.

गत सप्ताह बुधवार को प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवातरा ने संकेत दिया था कि वह दक्षिणी हिस्से में व्याप्त अशांति से निपटने के लिए नए तरीक़े पर विचार कर सकते हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>