BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 23 फ़रवरी, 2005 को 01:51 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
चार्ल्स की शादी में महारानी नहीं होंगी
 
महारानी एलिज़ाबेथ
महारानी एलिज़ाबेथ शादी में शामिल नहीं होंगी ताकि समारोह सादगी से संपन्न हो सके
आठ अप्रैल को जब ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स की शादी होगी तो उनके दोनों बेटे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी वहाँ पर होंगे.

लंबे समय से प्रिंस चार्ल्स की प्रेमिका कैमिला पार्कर बोल्स के दोनों बच्चे टॉम और लॉरा भी वहाँ होंगे.

लेकिन इस मौके पर दो महत्वपूर्ण लोग मौजूद नहीं होंगे दूल्हे के माँ और पिताजी. यानी ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ और उनके पति, ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा प्रिंस फ़िलिप.

ब्रिटेन की महारानी के प्रवक्ता ने कहा है कि वो शादी के बाद गिरजाघर में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पार्कर बोल्स को शुभकामनाएँ देने ज़रूर जाएँगी.

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि विवाह में शामिल न होने का यह अर्थ नहीं है कि महारानी अपने बेटे या कैमिला से नाख़ुश हैं.

इतिहासकार सेंट जॉन ऑफ़ फ़ौसली का कहना है कि महारानी का शादी में शामिल न होने का फ़ैसला सही है.

 मुझे लगता है कि शादी के वक़्त रजिस्ट्री ऑफ़िस न जाने का महारानी का ये फ़ैसला सही है क्योंकि अगर वो जातीं तो इस बात को बहुत प्रचार मिलता
 
इतिहासकार फौसली

वो कहते हैं “मुझे लगता है कि शादी के वक़्त रजिस्ट्री ऑफ़िस न जाने का महारानी का ये फ़ैसला सही है क्योंकि अगर वो जातीं तो इस बात को बहुत प्रचार मिलता. इससे शादी के उस सादगीपूर्ण समारोह से सबका ध्यान हट जाता.”

संवाददाताओं का कहना है कि कुछ लोग इसे प्रिंस चार्ल्स के लिए एक झटका मान सकते हैं लेकिन ब्रिटेन की महारानी के प्रवक्ता इसे सही नहीं मानते.

प्रवक्ता का कहना था कि महारानी ये फ़ैसला प्रिंस चार्ल्स से बात करने के बाद ही लिया है और दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को एक सादगीपूर्ण तरीके से ही करना चाहते थे.

चार्ल्स और कैमिला
चार्ल्स और कैमिला दोनों की ही यह दूसरी शादी होगी

लेकिन ब्रिटेन के इतिहासकार डेविड स्टार्की कहते हैं "आज तक जो किसी ने नहीं कहा वो ये है कि महारानी और शाही परिवार को आखिरकार एक ही व्यक्ति सलाह देने के लिए ज़िम्मेदार है और वो है ब्रिटेन के प्रधानमंत्री.”

इतिहासकार डेविड स्टार्की आगे कहते हैं कि ये एक बेहद ख़राब फ़ैसला है जिसके लिए प्रिंस चार्ल्स के निवास स्थान क्लैरेंस हाउज़, महारानी के निवासस्थान बकिंघम पैलेस और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के निवास स्थान डाउनिंग स्ट्रीट के अधिकारी ज़िम्मेदार हैं.

इस फ़ैसले पर बहस तो बहरहाल जारी रहेगी, लेकिन इस फ़ैसले के बाद अब ब्रिटेन की महारानी को अपने बेटे की दूसरी शादी का वीडियो देखकर ही संतोष करना होगा, वो भी अगर लिया जाता है तो.

और हाँ, शादी के बाद वो गिरजाघर में दूल्हा दुल्हन से मिलेंगी और रिसेप्शन में शामिल होंगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>