BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 12 जनवरी, 2005 को 11:20 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हाथी ने बच्ची को सूनामी से बचाया
 
हाथी निंगनॉंग की देखरेख के लिए मेसन परिवार हर माह तीस पाउंड देगा
जब थाईलैंड के तट पर सूनामी की लहरें उठीं तो एक हाथी ने एक आठ साल की बच्ची की जान बचाई.

आठ साल की ब्रितानी बच्ची एंबर मेसन ने बताया है कि किस तरह लहरों के उठने से जब ख़तरा मंडराने लगा तो हाथी ने उनकी जान बचाई.

थाईलैंड के फूकट में एंबर निंगनॉंग हाथी पर सवार थी कि अचानक लहरें आईं और पानी लोगों के काँधे तक पहुँच गया.

लेकिन हाथी निंगनॉंग फटाफट लहरों के बीच से ज़मीन की ओर भागा और एंबर को एक ऊँची जगह तक ले गया.

उनका कहना था, "ऐसा लगा कि निंगनॉंग समझ गया था कि कुछ गड़बड़ है और मुझे समुद्र किनारे के दूर ले गया."

आठ वर्षीय एंबर को हाथी दूर ऊँची जगह पर ले गया

उनका कहना था कि उनकी माता समेत सभी लोग भागने लगे और उनकी माता तो उनकी सुरक्षा के बारे में चिंतित होकर रोने लग गईं.

एंबर की माता का कहना था, "यदि एंबर ख़ुद समुद्र तट पर घूम रही होतीं या फिर हमारे साथ भी होतीं तो हो सकता है कि वे जीवित न बचतीं. हाथी ने भयानक लहरों का सामना किया और बच्ची को बचा कर ले गया."

हाथी निंगनॉंग की देखरेख के लिए मेसन परिवार ने हर माह तीस पाउँड देने का वादा किया है.

 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>