BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 03 दिसंबर, 2004 को 23:31 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
यूक्रेन में दूसरे दौर का मतदान रद्द
 
फ़ैसले से युस्चेनको समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई
यूक्रेन के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर का मतदान फिर से कराने का निर्देश दिया है. इस फ़ैसले को विपक्ष के हक़ में माना जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने एक तरह से मान लिया कि चुनाव में धाँधलियाँ हुई थीं.

इस फ़ैसले को विपक्षी नेता विक्टर युशचेन्को की जीत की तरह देखा जा रहा है क्योंकि उन्होंने हमेशा दूसरे दौर का मतदान दोबारा कराने की मांग की है.

अदालत ने दोबारा मतदान का काम 26 दिसंबर तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया है.

अदालत ने चुनावी धाँधलियों के लिए चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया है.

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले की जानकारी मिलते ही राजधानी कीव में अदालत के बाहर खड़े युशचेन्को के हज़ारों समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई.

नाराज़गी

दूसरी ओर प्रधानमंत्री विक्टोर यानुकोविच के समर्थकों ने फ़ैसले पर नाराज़गी दिखाते हुए आरोप लगाया है कि अदालत ने राजनीतिक भूमिका निभाई है.

यानुकोविच समर्थकों के गढ़ माने जाने वाले दोनेत्स्क शहर से बीबीसी के एक संवाददाता के अनुसार लोग अदालत के फ़ैसले पर ग़ुस्सा दिखा रहे हैं.

प्रधानमंत्री और चुनावों में विजयी घोषित किए गए उम्मीदवार विक्टोर यानुकोविच और निवर्तमान राष्ट्रपति लियोनिद कुचमा मांग करते रहे हैं कि संपूर्ण चुनाव यानी दोनों दौर के मतदान नए सिरे से कराए जाने चाहिए

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने भी 21 नवंबर को हुए दूसरे दौर के मतदान में धाँधलियों की शिकायत की थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>