BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 20 अक्तूबर, 2004 को 23:46 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ईरान नया प्रस्ताव रखने को तैयार
 
ईरान का परमाणु ठिकाना
ईरान का कहना है कि पहले वह यूरोपीय देशों का प्रस्ताव देखना चाहता है
ईरान का कहना है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर विश्व में बढ़ती चिंता को कम करने के लिए अपनी ओर से प्रस्ताव रखेगा.

गुरुवार को वियना में ईरान के प्रतिनिधि फ़्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी की नवंबर में होने वाली बैठक से पहले तीनों यूरोपीय देश ईरान के लिए समझौता प्रस्ताव तय करने की कोशिश कर रहे हैं.

ईरान के विदेश मंत्री कमाल ख़र्राज़ी ने कहा है कि यूरोपीय देशों की ओर से लिखित प्रस्ताव मिल जाने के बाद ही वे अपना प्रस्ताव सामने रखेंगे.

अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ईरान के प्रस्ताव क्या होंगे, लेकिन देश के सुधारवादी राष्ट्रपति मोहम्मद ख़ातमी लंबे समय से ये कह रहे हैं कि उनका देश दुनिया को यह साबित करने के लिए पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है कि ईरान हथियार कार्यक्रम की ओर नहीं बढ़ रहा है.

अधिकार

हालांकि उन्होंने ये ज़रूर कहा कि ईरान को परमाणु तकनीक रखने का पूरा अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए.

राष्ट्रपति ख़ातमी ने थोड़ा नरम रवैया अपनाते हुए कहा कि ईरान बातचीत और सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है. हालाँकि देश के कुछ अन्य अधिकारियों का रुख़ थोड़ा सख़्त है.

नवंबर में आईएईए की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है

अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी में ईरान के प्रमुख प्रतिनिधि हुसैन मुसावियाँ ने कहा कि अगर यूरोप के देश चाहते हैं कि ईरान परमाणु ईंधन भी बनाना बंद कर दे तो बातचीत के सफल होने की कोई उम्मीद नहीं.

उन्होंने कहा कि बातचीत का रास्ता हमेशा खुला है लेकिन यह आपस में भरोसा बढ़ाने वाले क़दम के बारे में होना चाहिए.

ऐसे संवेदनशील वक़्त पर ईरान ने अपनी सैन्य शक्ति को दर्शाते हुए बुधवार को लंबी दूर तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया.

शहाब-3 नाम की इस मिसाइल की पहुँच में ईरान का कट्टर प्रतिद्वंद्वी देश इसराइल भी है और यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>