BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 14 अक्तूबर, 2004 को 00:53 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ग़लत सूचनाओं के लिए माफ़ी माँगी
 
ब्लेयर ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर किसी को धोखा नहीं दिया
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने इराक़ के महाविनाश के हथियारों के बारे में ग़लत सूचनाओं के लिए माफ़ी माँगी है, लेकिन कहा है कि उन्होंने जानबूझकर किसी को धोखा नहीं दिया है.

संसद में विपक्षी दलों के तीखे हमलों के बीच कहा कि इराक़ पर हमले के लिए उन्हें अफ़सोस नहीं है.

ब्रितानी प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं ऐसी किसी भी सूचना की पूरी ज़िम्मेदारी लेते हुए माफ़ी माँगता हूँ जो कि अंतत: ग़लत साबित हुई हों."

ब्लेयर ने कहा, "लेकिन मैं इस आरोप को मानने को बिल्कुल तैयार नहीं हूँ कि मैंने किसी को धोखा दिया है. मैं सद्दाम हुसैन को हटाने के लिए माफ़ी नहीं माँगूंगा. मैं इराक़ पर हमले के लिए माफ़ी नहीं माँगूंगा."

बहस

ताज़ा बहस सरकार की इस स्वीकारोक्ति के बाद हो रही है कि 45 मिनट के भीतर महाविनाश के हथियार तैनात करने की इराक़ी क्षमता संबंधी दावों को वापस ले लिया गया है.

 मैं ऐसी किसी भी सूचना की पूरी ज़िम्मेदारी लेते हुए माफ़ी माँगता हूँ जो कि अंतत: ग़लत साबित हुई हों.
 
टोनी ब्लेयर

उल्लेखनीय है कि इराक़ पर हमले से पहले ब्लेयर ने इस दावे को मज़बूती से सामने रखा था.

कंज़र्वेटिव नेता माइकल हॉवर्ड ने उनसे माँग की कि वे ख़ुफ़िया सूचनाओं को ग़लत ढंग से पेश करने के लिए माफ़ी माँगे.

जबकि लिबरल डेमोक्रेट पार्टी के नेता चार्ल्स क्लार्क ने ब्लेयर पर अवैध लड़ाई शुरू करने का आरोप लगाया.

अपने जवाब में ब्लेयर ने कहा कि सद्दाम हुसैन को हटाया जाना ज़रूरी था और इराक़ सर्वे ग्रुप ने भी कहा है कि पूर्व इराक़ी नेता ने महाविनाश के हथियार विकसित करने का इरादा कभी नहीं छोड़ा था.

 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>