BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 08 सितंबर, 2004 को 08:29 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
चेचन नेताओं पर इनाम की घोषणा
 
मस्खादोफ़ और बसायेफ़ पर भारी इनाम
रूस ने चरमपंथियों पर दुनिया में कहीं भी धावा बोलने की बात की है. चेचन नेताओं पर एक करोड़ डॉलर तक का इनाम भी घोषित किया गया है.

रूसी सेना के प्रमुख जनरल यूरी बालुयेवस्की ने कहा, " चरमपंथी शिविरों को नष्ट करने के लिए हम दुनिया के किसी भी हिस्से में धावा बोलेंगे."

उन्होंने स्पष्ट किया, "इसका मतलब परमाणु हमले से नहीं है."

इस बीच रूस सरकार ने चेचन नेता अस्लान मस्खादोफ़ और शमील बसायेफ़ का सुराग देने वाले को एक करोड़ डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है.

रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार रूस की संघीय सुरक्षा सेवा(एफ़एसबी) ने पुरस्कार की घोषणा की है.

एफ़एसबी ने कहा है कि मस्खादोफ़ और बसायेफ़ रूस में अनेक आतंकवादी कार्रवाइयों के लिए ज़िम्मेदार हैं.

रूसी अधिकारी उत्तरी ओसेतिया के बेसलान के स्कूल में ख़ून-ख़राबे के लिए भी इन दोनों चेचन नेताओं को दोष देते हैं.

एफ़एसबी ने कहा है कि पक्का सुराग देने वाले व्यक्ति को 30 करोड़ रूबल यानी क़रीब एक करोड़ डॉलर तक का पुरस्कार दिया जा सकता है.

वीडियो

पुरस्कार की घोषणा ऐसे समय की गई है जब रूस के टेलीविज़न पर बंधक संकट के दौरान बेसलान के स्कूल में तैयार एक वीडियो के अंश प्रसारित किए हैं.

बेसलान बंधक कांड में शामिल 'ब्लैक विडो' या महिला चरमपंथी

वीडियो में दिखाया गया है कि नक़ाबपोश चरमपंथियों ने स्कूल के जिम्नेज़ियम में चारों ओर विस्फोटक लगा रखे थे.

इस बीच रूसी अधिकारियों ने पहली बार स्वीकार किया है कि स्कूल में 1200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बनाया गया था.

रूस के महाअभियोजक व्लादिमीर उस्तिनोफ़ ने कहा है कि बेसलान में 326 बंधकों की मौत हुई, जबकि 727 अन्य घायल हो गए.

मृतकों में से 201 की शिनाख़्त कर ली गई है.

उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>