BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 25 जुलाई, 2004 को 17:53 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बांग्लादेश में बाढ़ से लाखों बेघर
 
ढाका में बाढ़
देश का लगभग दो-तिहाई हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है और दो सौ से ज़्यादा लोग जान गँवा चुके हैं
बांग्लादेश में बाढ़ के कारण लगभग लाखों लोग या तो बेघर हो गए हैं या फिर विस्थापित हुए हैं.

देश का लगभग दो-तिहाई हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है. यहाँ तक कि राजधानी ढाका के आधे हिस्से में भी बाढ़ का पानी भर गया है.

झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाक़े कई दिन से बाढ़ की चपेट में हैं.

गंदी नालियों में भी बाढ़ का पानी भर गया है और दस्त की शिकायत से हज़ारों लोगों को हस्पतालों में भर्ती करना पड़ा है.

ढाका के कुछ दक्षिणी इलाक़ो में तो पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि पहले कभी भी वहाँ जल-स्तर इतना नहीं देखा गया.

बांग्लादेश में बाढ़ से अब तक कम से कम दो सौ लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

ये लोग डूबने, बिजली का झटका लगने और साँप के काटने के कारण मारे गए हैं.

ढाका के निवासी बाढ़ के पानी से बचने के उपाए कर रहे हैं. जहाँ-जहाँ नदियों के तट से पानी रिहायशी इलाक़ों में भर रहा है लोग वहाँ पर रेत की बोरियाँ फेंककर बचाव में लगे हैं.

चाहे भारत में गंगा और मेघना नदियों का जल-स्तर गिरना शुरु हो गया है लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि आने वाले दिनों में और बारिश हो सकती है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>