BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 23 जून, 2004 को 12:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ब्रितानी नाविकों की रिहाई के आदेश
 
ब्रितानी जल गश्ती दल
ब्रितानी नौसैनिक इराक़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं
ईरान ने कहा है कि ब्रिटेन के जिन आठ नाविकों को ईरानी जल क्षेत्र में सोमवार को पकड़ लिया गया था, उन्हें बुधवार को रिहा कर दिया जाएगा.

ईरान ने इराक़ के साथ मिलने वाले अपने जल क्षेत्र में सोमवार को तीन ब्रितानी नौकाओं और चालक दल के आठ सदस्यों को बंधक बना लिया था.

ईरान का कहना था कि ये तीनों नौकाएँ इराक़ से लगने वाले उसके जल क्षेत्र शत-अल-अरब में बिना इजाज़त दाख़िल हो गई थीं इसलिए उन्हें बंधक बनाया गया.

बुधवार को ईरानी सेना के एक प्रवक्ता अली रज़ा अफ़सर ने कहा है, "इन तीनों नौकाओं और आठ नाविकों को रिहा करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं."

ब्रितानी सेना ने कहा था कि वे नाविक ईरानी क्षेत्र में ग़लती से दाख़िल हो गए थे.

ईरानी विदेश मंत्री कमाल ख़र्राज़ी के हवाले से भी कहा गया कि ब्रितानी नाविक बुधवार को ही रिहा कर दिए जाएँगे.

ब्रितानी नाविक
बंधकों की तस्वीर टेलीविज़न पर दिखाई गई

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी कहा है कि उन नौसैनिकों को रिहा करने के बारे में ईरान सरकार से पुष्टि हो गई है.

ईरानी प्रवक्ता ने कहा कि उनकी सेना कमांड इस बात पर संतुष्ट थे कि नौकाओं में जो उपकरण और नौसैनिकों के पास जो हथियार थे, वे आम गश्त में काम आने वाले थे.

ईरानी टेलीविज़न ने मंगलवार को इन ब्रितानी नौसैनिकों की तस्वीरें दिखाई हैं और कहा था कि उन पर ईरानी जलसीमा लाँघने के आरोप में मुक़दमा चलाया जाएगा.

ईरानी टेलीविज़न ने कहा था कि इन नौसैनिकों ने अपना जुर्म क़बूल कर लिया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>