BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 22 जून, 2004 को 02:58 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
चीन में बाँधों की बहुतायत पर चिंता
 
चीन में बाँध
अभी चीन में 88 बाँधों का निर्माण कार्य जारी है
प्रकृति के संरक्षण के लिए काम करनेवाली अंतरराष्ट्रीय संस्था डब्ल्यूडब्ल्यूएफ़ ने दुनिया में सबसे अधिक बाँधों के निर्माण के लिए चीन की आलोचना की है.

वर्ल्डवाइड फंड फ़ॉर नेचर की रिपोर्ट में कहा गया है कि लगातार बाँधों के निर्माण के कारण चीन की यांग्त्ज़ी नदी पर सबसे अधिक ख़तरा बन गया है.

हाल के वर्षों में चीन की सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारी इंजीनियर रहे हैं और इस कारण देश में बिजली की कमी दूर करने के उद्देश्य से चीन में कई बाँध बनाए जाने लगे.

आज की तारीख़ में चीन में 88 बाँध बन रहे हैं और कम-से-कम 36 और बाँधों के निर्माण की तैयारी चल रही है.

निर्माणाधीन और विचाराधीन बाँधों में से 46 बाँध अकेले यांग्त्ज़ी नदी पर बन रहे हैं.

इनमें एक बाँध है थ्री गौर्जेज़ बाँध जो दुनिया का सबसे बड़ा बाँध है.

ख़तरा

चीन में बाँध
रिपोर्ट के अनुसार बाँधों के कारण नदी में रहनेवाले कुछ जीवों का अस्तित्व ख़तरे में हैं

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाँधों की बहुतायत के कारण यांग्त्ज़ी नदी में वास करनेवाले लुप्तप्राय जीवों के अस्तित्व पर ख़तरा पैदा हो गया है.

इनमें डॉल्फ़िन मछलियाँ भी शामिल हैं जिनकी संख्या अब कम होकर कुछ दर्जन भर रह गई है.

रिपोर्ट में ये भी चेतावनी दी गई है कि नदियों में पानी कम हो जाने की सूरत में तलहटी में रहनेवाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है.

इन्हीं सब कारणों से कई लोगों ने सालवीन नदी पर बननेवाली 16 बाँधों की योजना के बारे में पुनर्विचार करने की अपील की है.

सालवीन नदी बर्मा और थाईलैंड में भी बहती है.

संस्था ने चीन सरकार से ये कहते हुए इन योजनाओं पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है कि इनके कारण पर्यावरण को नुक़सान हो सकता है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>