BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 14 जून, 2004 को 05:54 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बग़दाद कार बम विस्फोट में 12 की मौत
 
इराक़ में कार बम विस्फोट
बग़दाद कार बम विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं
इराक़ की राजधानी बग़दाद में फिर कार बम विस्फोट हुआ है जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए हैं. बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी ख़बर है.

विस्फोट राजधानी बग़दाद के एक व्यस्त इलाक़े में हुआ. मौक़े पर मौजूद एक पुलिसवाले ने बताया कि विस्फोट एक कार में हुआ.

लोगों का कहना है कि विस्फोट में उस ख़ास वाहन को निशाना बनाया गया जिसमें अक्सर गठबंधन के अधिकारी या विदेशी ठेकेदार सफ़र करते हैं.

विस्फोट तहरीर स्क्वेयर के निकट हुआ जहाँ इराक़ी पुलिस की एक चौकी थी. विस्फोट इतना ज़बरदस्त था कि एक इमारत पूरी तरह तबाह हो गई.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमरीकी सैनिकों ने इलाक़े की नाकेबंदी कर दी है.

रविवार को भी राजधानी बग़दाद में एक कार बम विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम सात इराक़ी मारे गए थे.

अमरीकी सैनिक प्रवक्ता ने रविवार के कार बम धमाके में मरने वालों की संख्या 12 बताई है लेकिन अस्पताल के सूत्रों ने सात लोगों के मारे जाने की बात कही है.

पिछले दो दिनों से अंतरिम सरकार के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को भी निशाना बनाया गया है.

जिनमें विदेश उपमंत्री बासम क़ूबा सहित दो अन्य अधिकारी भी मारे गए हैं.

जानकारों का कहना है कि जैसे-जैसे इराक़ में अंतरिम सरकार को सत्ता सौंपे जाने की तारीख़ क़रीब आ रही है वैसे-वैसे हिंसक घटनाएँ बढ़ रहीं हैं.

अमरीका इस महीने की 30 तारीख़ को इराक़ की अंतरिम सरकार को सत्ता सौंप रहा है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>