BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 13 जून, 2004 को 00:11 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
रियाद में एक अमरीकी की हत्या
 
अपहरण किए गए अमरीकी का कथित पहचान पत्र जिस पर पॉल एम जॉन्सन नाम लिखा है
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में शनिवार को एक अमरीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई.

एक अन्य अमरीकी का चरमपंथियों ने अपहरण कर लिया है.

इन दोनों घटनाओं की ज़िम्मेवारी कथित रूप से चरमपंथी संगठन अल-क़ायदा ने ली है.

कथित रूप से अल-क़ायदा के एक संदेश में कहा गया है कि जिस व्यक्ति का अपहरण किया गया है उसके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा जैसा ग्वांतानामो या इराक़ के क़ैदियों के साथ किया जाता है.

संदेश एक इस्लामी वेबसाइट पर दिया गया है.

इस पर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है जिसमें कथित रूप से पिछले सप्ताह एक अमरीकी सुरक्षा ठेकेदार की हत्या को दिखाया गया है.

रियाद में अमरीकी दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है कि अमरीका का एक नागरिक लापता है.

हत्या

हमला स्थल को पुलिस ने तुरंत घेर लिया

शनिवार को अपहरण की इस घटना से पहले रियाद में ही एक अमरीकी नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी गई.

हमला रियाद के अल-मलाज़ उपनगरीय इलाक़े में किया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि अमरीकी नागरिक की तब हत्या की गई जब वह अपने घर के बाहर कार खड़ी कर रहा था.

इस सप्ताह रियाद में कुल मिलाकर तीन विदेशियों की हत्या की जा चुकी है, जिनमें से बीबीसी का एक कैमरामैन शामिल है.

इस बीच रियाद स्थित अमरीकी दूतावास ने अपने नागरिकों ने सऊदी अरब छोड़ कर चले जाने की सलाह दी है.

कई यूरोपीय देशों की तरह ब्रिटेन ने भी अपने नागरिकों के सऊदी अरब से दूर ही रहने की सलाह दी है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>