BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 24 मई, 2004 को 23:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अबू ग़रेब जेल को तोड़ा जाएगा
 
अबू ग़रेब जेल
अमरीका के अनुसार अबू ग़रेब जेल को तोड़ने का काम 30 जून के बाद शुरू होगा
अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने कहा है कि इराक़ की अबू ग़रेब जेल को तोड़ दिया जाएगा.

इराक़ की ये जेल पिछले कुछ महीनों से विवादों में घिरी हुई है.

यहाँ रखे गए इराक़ी बंदियों के साथ विदेशी सैनिकों के हाथों अमानवीय बर्ताव की तस्वीरें मीडिया में आनी शुरू हुईं और इसके बाद से ये विवाद गहराता जा रहा है.

अबू ग़रेब जेल बग़दाद के बाहर स्थित है और सद्दाम हुसैन की सत्ता के दौरान यहाँ बंदियों को यंत्रणा दी जाती थी.

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अबू ग़रेब जेल को तोड़ने का काम 30 जून के बाद शुरू होगा जब इराक़ में सत्ता सीमित तौर पर स्थानीय लोगों को सौंपी जाएगी.

बुश ने कहा है कि इस कार्रवाई से इराक़ में एक नए दौर की शुरूआत होगी.

अमरीका ने कहा है कि अबू ग़रेब जेल में बंद लोगों को एक नई जेल में ले जाया जाएगा जिसे बनाने के लिए वो पैसा देगा और वहाँ सुरक्षा के नए और चुस्त इंतज़ाम होंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>