BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 19 अप्रैल, 2004 को 07:58 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
उत्तर कोरिया के नेता की 'गुप्त चीन यात्रा'
 
किम जाँग की चीन यात्रा की अभी पुष्टि नहीं की गई है
ख़बर है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जाँग इल चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ से बीजिंग में बातचीत शुरू कर दी है. लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर उनकी चीन यात्रा की पुष्टि नहीं की गई है.

दक्षिण कोरिया की मीडिया का कहना है कि एक विशेष ट्रेन किम जाँग और एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर बीजिंग गई है.

उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उठे विवाद में चीन प्रमुख मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है.

इस मसले पर चीन छह देशों की बातचीत की अगुआई भी कर रहा है लेकिन अभी तक दो दौर की बातचीत में कोई ख़ास प्रगति नहीं हो पाई है.

इस बातचीत में चीन और उत्तर कोरिया के अलावा अमरीका, दक्षिण कोरिया, जापान और रूस भी शामिल हैं.

आर्थिक बदहाली

दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी का कहना है कि किम जाँग और हू जिंताओं के बीच बातचीत उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के साथ-साथ उसकी बदहाल आर्थिक व्यवस्था और खाद्य समस्या पर केंद्रित है.

 इस समय बातचीत में शामिल सभी देश एक कार्यदल के गठन के बारे में विचार कर रहे हैं ताकि विवादों का हल निकल सके
 
चीन के विदेश मंत्री

जल्द ही चीन तीसरे दौर की बातचीत की भी तैयारी कर रहा है. बातचीत में विवाद इसको लेकर है कि कैसे उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को ख़त्म किया जाए लेकिन साथ में उसकी सुरक्षा और ऊर्जा संबंधी चिंताओं का भी हल निकले.

किम जाँग की यात्रा की पुष्टि किए बिना एक संवाददाता सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री ली झाओशिंग ने कहा, "इस समय बातचीत में शामिल सभी देश एक कार्यदल के गठन के बारे में विचार कर रहे हैं ताकि विवादों का हल निकल सके."

उन्होंने कहा कि चीन का रुख़ स्पष्ट है. चीन उत्तर कोरिया की सुरक्षा चिंता का भी हल चाहता है और साथ में यह भी चाहता है कि यह क्षेत्र परमाणु हथियारों से मुक्त हो.

जानकारों का कहना है कि उत्तर कोरिया चीन से आर्थिक मदद चाहता है. लेकिन अमरीका का चीन पर दबाव है कि पहले वह उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम का हल निकालने की कोशिश करे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>