BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 11 अप्रैल, 2004 को 08:57 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'बातचीत टूटी तो फिर कार्रवाई होगी'
 
सप्ताह भर के ख़ून-खराबे के बीच फ़लूजा में शांति
इराक़ में एक वरिष्ठ अमरीकी सैनिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मार्क किमिट ने स्पष्ट किया है कि फ़लूजा में संघर्ष रोकने के लिए हो रही बातचीत अगर टूट गई तो दोबारा कार्रवाई शुरू हो जाएगी.

फ़लूजा शहर में हिंसा ख़त्म करने के लिए बातचीत जारी है. अमरीकी सैनिक अधिकारियों का कहना है कि वे इस संघर्ष का बातचीत से हल चाहते हैं.

इस बीच फ़लूजा के सुन्नी लड़ाकों और अमरीकी सैनिकों के बीच जारी संघर्ष विराम हिंसा की छिटपुट घटनाओं के अलावा शांतिपूर्ण है.

डॉक्टरों का कहना है कि फ़लूजा में बीते सप्ताह अमरीकी सैनिकों की कार्रवाई में 600 से ज़्यादा नागरिक मारे गए हैं जिनमें ज़्यादातर महिलाएं, बच्चे और बूढ़े लोग हैं.

संघर्ष विराम का समय ब्रितानी समय के मुताबिक़ सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है.

एक घटना में अमरीकी मरीन सैनिकों ने एक इराक़ी बंदूकधारी को मार डाला. इस घटना में दो सैनिक घायल हुए हैं.

बग़दाद स्थिति बीबीसी संवाददाता का कहना है कि यह विचार भी किया जा रहा है कि फ़लूजा से अमरीकी सैनिक हट जाएँ और वहाँ इराक़ी पुलिस और सैनिकों को तैनात किया जाए.

हालाँकि अभी अमरीकी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं. अमरीकी सैनिकों ने सप्ताह भर पहले फ़लूजा के चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू की थी.

इस बीच राजधानी बग़दाद के पास अमरीका के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने की ख़बर है.

अमरीकी सेना के एक प्रवक्ता ने हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने की ख़बर देते हुए उस पर सवार दो सैनिकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

फ़लूजा में संघर्षविराम अमरीका द्वारा नियुक्त इराक़ी शासकीय परिषद की मध्यस्थता से संभव हुआ है.

पलायन

रविवार को सुबह भी शहर के कुछ हिस्सों में छिटपुट गोलीबारी हुई है, लेकिन कुल मिलाकर वहाँ शांति बनी हुई है.

 जैसे ही अमरीकी सैनिकों की नज़र सड़क पर खड़े लोगों पर पड़ती वे गोलीबारी शुरू कर देते थे. बाहर वही लोग निकलते थे जिन्हें घर पर बमबारी का ख़तरा दिखता.
 
फ़लूजा छोड़ कर निकला एक इराक़ी

और इसका फ़ायदा उठा कर सैंकड़ों और लोगों ने शहर छोड़ दिया है.

इन लोगों में कुछ ने सात दिनों तक शहर में हुए ख़ून-खराबे का ब्यौरा दिया है.

एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "जैसे ही अमरीकी सैनिकों की नज़र सड़क पर खड़े लोगों पर पड़ती वे गोलीबारी शुरू कर देते थे. बाहर वही लोग निकलते थे जिन्हें घर पर बमबारी का ख़तरा दिखता."

संघर्षविराम के लिए बातचीत में शामिल इराक़ी मध्यस्थ क़हतन अलरुबाई ने उम्मीद व्यक्त की है कि अंतत: दोनों पक्षों में कोई समझौता हो सकेगा और अमरीकी सैनिक शहर की घेराबंदी उठा सकेंगे.

फ़लूजा में चार अमरीकी ठेकेदारों की हत्या किए जाने के बाद सोमवार को अमरीकी सैनिकों ने शहर को चारों तरफ़ से घेर कर कार्रवाई शुरू की थी.

सप्ताह भर के दौरान फ़लूजा में सैंकड़ों इराक़ियों के मारे जाने की ख़बर है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>