BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 15 मार्च, 2004 को 23:49 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
यूरोपीय संघ ने आपात सुरक्षा बैठक बुलाई
 
यूरोपीय संघ के नेता
यूरोपीय संघ यूरोपीय देशों के आपसी समन्वय पर ज़ोर दे रहा है
यूरोपीय देशों ने मैड्रिड धमाकों में अल क़ायदा की कथित भूमिका के बाद एक आपात सुरक्षा बैठक बुलाई है.

अल क़ायदा ने एक वीडियो टेप में मैड्रिड विस्फोटों की ज़िम्मेदारी ली है हालाँकि इस टेप की प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूरोपीय देशों के ख़ुफ़िया अधिकारी मैड्रिड जाकर आपसी सहयोग की दिशा में विचार-विमर्श करेंगे.

जबकि यूरोपीय संघ के मंत्री शुक्रवार को एक आपात बैठक करेंगे.

इसके साथ-साथ अगले सप्ताह यूरोपीय संघ के सम्मेलन में सुरक्षा का मुद्दा हावी रहने की उम्मीद है.

अमरीका ने भी कहा है कि वह मानता है कि मैड्रिड धमाकों में अल क़ायदा का हाथ था.

अमरीकी आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी एसा हचिंसन ने कहा कि मैड्रिड विस्फोटों के बाद कई सवाल ऐसे हैं जिनका अभी कोई जवाब नहीं मिल पाया है.

घोषणा

स्पेन में गुरुवार को हुए धमाकों में 200 लोग मारे गए थे और उसके तीन दिन बाद हुए आम चुनाव में सत्ताधारी पॉपुलर पार्टी की हार हुई.

मैड्रिड धमाकों में 200 लोग मारे गए थे

इसमें मैड्रिड धमाकों और अल क़ायदा की भूमिका को लेकर सरकार के रुख़ से लोग नाराज़ थे और मतदान पर भी उसका असर पड़ा.

चुनाव के बाद सत्ता में आई सोशलिस्ट पार्टी के नेता होज़े लुईस रोड्रिग ज़फ़ातेरो ने तो इराक़ से अपने सैनिक बुलाने तक की बात कह दी है.

स्पेन के निवर्तमान गृह मंत्री एनहेल एसेबेस ने मैड्रिड में इस बैठक के बारे में पत्रकारों को बताया, "हमने में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है जिसमें यूरोपीय संघ की आतंकवाद विरोधी एजेंसियाँ हिस्सा लेंगी."

उन्होंने कहा कि इस बैठक में यूरोपीय देशों के शीर्ष पुलिस अधिकारियों सहित कई महत्वपूर्ण लोग हिस्सा लेंगे और भविष्य के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान और समन्वय पर विचार-विमर्श करेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>