BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 14 मार्च, 2004 को 16:43 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
चीन में संपत्ति के अधिकार को मंज़ूरी
 
चीन की संसद
संसद के 10 दिवसीय वार्षिक अधिवेशन के आख़िरी दिन संपत्ति के अधिकार को मंज़ूरी मिली
चीन की संसद ने देश के संविधान में महत्वपूर्ण बदलावों को मंज़ूरी दे दी है.

इन परिवर्तनों के बाद चीन में लोगों को निजी संपत्ति रखने का अधिकार मिल सकेगा.

1949 में चीन में हुई क्रांति के बाद पहली बार ऐसा संभव हो पाया है.

चीन की संसद ने अपने 10 दिन के वार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिन निजी संपत्ति के प्रस्ताव पर मुहर लगाई.

बीबीसी के बीजिंग संवाददाता का कहना है कि निजी संपत्ति को मान्यता दिए जाने का अर्थ ये है कि चीन ने साम्यवाद के एक प्रमुख स्तंभ को गिरा दिया है.

संवाददाता के अनुसार चीन के सकल घरेलू उत्पाद में अब निजी क्षेत्र की भागीदारी लगभग दो तिहाई हो जाएगी.

चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने साथ ही कहा है कि चीन के सामने जो आर्थिक चुनौतियाँ हैं वे पिछले साल की बीमारी सार्स से निपटने की चुनौती से कहीं से भी कम नहीं है.

उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक सुधारों की गति को अनियंत्रित होने से बचाने के लिए कड़े उपाय अपनाए जाएँगे.

संसद ने संविधान में मानवाधिकारों को जोड़ने के लिए भी मतदान हुआ मगर बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ये क़दम बस एक प्रतीक भर है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>