BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 08 जनवरी, 2004 को 03:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
चीन में सार्स का दूसरा संदिग्ध मामला
सार्स का मरीज़
पूरी दुनिया में पिछले साल सार्स के कारण 800 से अधिक लोग मारे गए थे
 

चीन में 'सीवियर एक्यूट रेस्पेरेटरी सिंड्रोम' यानी सार्स का दूसरा संदिग्ध मामला सामने आया है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल में चीन में सार्स के पहले नए मामले की पुष्टि की थी.

निमोनिया जैसी बीमारी सार्स से इस साल दक्षिण पूर्वी एशिया के देशों और कई अन्य देशों में करीब 800 लोगों की मौत हो गई थी.

पहले ताज़ा सार्स मामले के बारे में चीन ने घोषणा की थी कि दक्षिणी प्रांत गुआंगडोंग में एक युवक को सार्स पीड़ित पाया गया.

लेकिन इलाज के बाद उन्हें हस्पताल से जाने दिया गया है.

सिवेट बिल्लियाँ
हज़ारों सिवेट बिल्लियों को पकड़ कर मारा जा रहा है
 

दूसरे मामले की सूचना भी इसी प्रांत से आई है और चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि होटल में काम करने वाली एक 'वेटरेस' को हस्पताल में भर्ती किया गया है.

चीनी अधिकारियों को शक है कि इस प्रांत में पाई जाने वाली सिवेट बिल्लियों के कारण ही ये बीमारी दोबारा फैल रही है.

वहाँ हज़ारों सिवेट बिल्लियों को मार दिया गया है.

इससे पहले ताइवान में स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना था कि पिछले साल जुलाई के बाद वहाँ फिर 'सीवियर एक्यूट रेस्पेरेटरी सिंड्रोम' यानी सार्स का एक मामला सामने आया है.

 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>